यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर से भागी लड़की… राजस्थान में बेची गई, एक लाख रुपये में खरीदकर धन्नाराम ने की शादी, फिर ऐसे खुला रहस्य
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी को कुछ महिलाओं ने राजस्थान में ले जाकर बेच दिया। किशोरी को खरीदने वाले धन ...और पढ़ें

HighLights
- 31 मई को घर से बहक कर मऊ चली गई थी लड़की
- फर्जी आधार कार्ड बनवाकर एक महिला बन गई थी मां
जागरण संवाददाता, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को राजस्थान प्रांत ले जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद जबरन उससे शादी रचा ली गई। लगभग दो माह बाद किशोरी जब अपने मां से मिलने अपने घर आई तो जाकर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह है पूरा मामला
बीते 31 मई को क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने घर से गुस्सा होकर जनपद मुख्यालय चली गई। इसी बीच शहर कोतवाली के मलिन बस्ती भींटी निवासी सोनी पत्नी कर्मवीर व उर्मिला पत्नी पवन कुमार से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन तक यह महिलाएं किशोरी को अपने घर पर रखीं।
इसके बाद यह उसे लेकर राजस्थान के अलवर चली गईं। इसमें से एक महिला किशोरी की मां बनकर फर्जी आधारकार्ड बनवा लिया। इसके बाद यहां किशोरी का एक लाख में सौदा कर लिया और राजस्थान के अलवर निवासी धन्ना राम को बेच दिया। धन्नाराम ने उससे शादी रचा ली।
इधर, लगभग दो सप्ताह तक किशोरी के परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं चलने पर गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज छानबीन कर रही थी।
इस बीच किशोरी अपनी मां से मिलने के लिए धन्ना से जिद करने लगी। उसके जिद करने पर गुरुवार को धन्ना लड़की लेकर उसके घर पहुंचा। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लड़की व उसके पति को हिरासत में ले लिया।
खबरें और भी
पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को भी उठा लिया गया। इसके बाद सभी को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
यह बेहद संगीन मामला है। सभी आरोपियों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है। किशोरी को वन स्टाफ सेंटर पर रखा गया है। उसका मेडिकल मुआयना अभी नहीं कराया गया है। उसका बयान होने के बाद और राज खुल जाएगा।
-डाॅ. अजय विक्रम सिंह, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना