Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GST टीम ने कोल डिपो में छापेमारी कर पकड़ी करोड़ो की टैक्स चोरी, मऊ-बलिया और गोरखपुर में एक साथ हुई रेड

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:50 PM (IST)

    जीएसटी टीम ने मऊ के इंदारा स्थित मां कालेश्वरी कोल डिपो सहित बलिया और गोरखपुर में एक साथ छापेमारी की। पांच घंटे की जांच में करोड़ों रुपये की जीएसटी चो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ)। संयुक्त आयुक्त एसआइबी आजमगढ़ (जीएसटी) की टीम ने गुरुवार शाम को इंदारा स्थित मां कालेश्वरी कोल डिपो में छापेमारी की। टीम पांच घंटे की जांच पड़ताल व डाटा एनाइलिसिस में करोड़ो की जीएसटी चोरी पकड़ी। फर्म से 40 लाख रुपये जमा कराने के साथ ही देर रात तक कागजों की जांच चलती रही।

    मां कालेश्वरी कोल डिपो की तीन फर्म इंदारा, बलिया के गडवार रोड एवं गोरखपुर के गहिरासगड़ में है। जीएसटी निदेशक एनके सिंह के निर्देश पर जीएसटी की टीम ने एक साथ तीनों जगहों पर छापेमारी की।

    डिप्टी कमिश्नर नेतृत्व में हुई छापेमारी 

    मऊ के इंदारा में डिप्टी कमिश्नर मैनेजर चौरसिया के नेतृत्व में छापेमारी हुई। वहीं बलिया में डिप्टी कमिश्नर निधि श्रीवास्तव एवं गोरखपुर में डिप्टी कमिश्नर ममता राठौर के नेतृत्व में छापेमारी हुई।

    डिप्टी कमिश्नर मैनेजर चौरसिया ने बताया कि डाटा एनाइलिसिस के माध्यम से टीम द्वारा जांच की जा रही थी। जितना जीएसटी जमा करना चाहिए उतना नहीं जमा हो रहा था।

    यह भी पढ़ें- EPFRO ने BDO को गिरफ्तार करने के लिए SP को जारी किया वारंट, मनरेगा कर्मियों के 181386 गटकने का आरोप

    करोड़ो की जीएसटी टैक्स चोरी पकड़ी गई। जांच में प्रस्तुत किए गए डाटा का मिलान सही नहीं पाया गया है। टीम ने व्यापारी से 40 लाख रुपये जमा कराया। उन्होंने बताया कि जांच अभी चल रही है।