विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में 4.46 लाख लाभार्थी डाटा में संशोधन कर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक मिलेगा फ्री इलाज

Published: Fri, 14 Aug 2026 11:35 PM (IST)

मऊ में 4.46 लाख लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड के डेटा में संशोधन करवा सकेंगे, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल पाएगा।

4.46 लाख लाभार्थी डाटा में संशोधन कर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड।

4.46 लाख लाभार्थी डाटा में संशोधन कर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड।

HighLights

  1. मऊ में 4.46 लाख लाभार्थी आयुष्मान कार्ड डेटा सुधार सकेंगे।

  2. 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रति वर्ष मिलेगा।

  3. सीएससी अधीक्षक के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

जागरण संवाददाता, मऊ। जिले में 4.46 लाख लाभार्थी अपना डाटा में संशोधन करवाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इनके लिए कार्ड और आयुष्मान के डाटा में पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता में संशोधन की व्यवस्था की गई है।

इसमें सुधार के लिए लाभार्थियों को हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शपथ पत्र सीएससी अधीक्षक के पास जमा करना होगा। इसके आधार पर पोर्टल के माध्यम से डाटा में सुधार कर पात्रों का आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।

जिले में वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी 25.32 लाख है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले 11.27 लाख लोगों चयन आयुष्मान कार्ड के लिए किया गया था। विभाग की तरफ से 6.81 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

विभाग की तरफ से 4.46 लाख लाभार्थियों का कार्ड बनाने के डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया था। आधार कार्ड और आयुष्मान डाटा आपस में मैच नहीं किया गया। इसके कारण एजेंसी की तरफ से कार्ड जारी नहीं किया गया।

  • 25.32 लाख कुल आबादी।
  • 11.27 लाख चयनित लाभार्थी।
  • 6.81 लाख आयुष्मान कार्ड जारी।
  • 4.46 लाख लाभार्थियों के डाटा में त्रुटि।

पात्र होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के डाटा में सुधार के लिए विशेष पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से डाटा में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद पात्रों का आसानी से कार्ड बनाया जा सकेगा। डाटा में संशोधन की व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।

आयुष्मान कार्ड से दो हजार बीमारियों के इलाज की व्यवस्था की गई है। लाभार्थी सरकारी के साथ 30 से अधिक प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकते है। शासन की तरफ से लाभार्थियों को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।

इसके माध्यम से गंभीर बीमारी के मरीजों को एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती करने के साथ भोजन, दवा व जांच की सुविधा मिलती है। लाभार्थियों का चयन अंतोदय, पात्र गृहस्थी, पंजीकृत श्रमिक सहित अन्य माध्यमाें से किया गया है।

आयुष्मान डाटा में संशोधन कराकर चयनित पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। लाभार्थियों को निर्धारित कागजात सीएचसी अधीक्षक के पास जमा करना होगा। इन कागजातों को पोर्टल पर अपलोड कर डाटा में संशोधन कर आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। -डॉ. पंकज कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर बढ़ा पानी