Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:39 PM (IST)

    मऊ में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में 62,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो दिवसीय इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ...और पढ़ें

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी।

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मऊ। केंद्रीय शिक्षक पात्रता आयोजित दो दिवसीय परीक्षा में कुल 62 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। शुक्रवार को केंद्रों पर विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने डेस्क स्लिप आदि चिपका कर तैयारियां पूर्ण कर ली गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को दो घंटा पूर्व यानी साढ़े सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    पहली पाली में 39 केंद्रों पर 17355 व दूसरी पाली में 29 केंद्रों पर 13744 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में 42 केंद्रों पर 18720 व दूसरी पाली में 28 केंद्रों पर 13104 पंजीकृत परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    वहीं दूसरी पाली दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर बाद 12:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रों के अंदर वायस युक्त सीसी टीवी कैमरों की नजर में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

    नकल विहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर की सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जाती रहेगी।

    प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सचल दल की टीमें भी लगातार चक्रमण करती रहेंगी।