Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ नगर पालिका बोर्ड की बैठक संपन्न, शहरी विकास के लिए 3.41 अरब का बजट किया पारित

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 11:37 PM (GMT+05:30)

    मऊ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने शहरी क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए 3 अरब 41 करोड़ 79 लाख रुपये क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मऊ। शहरी क्षेत्र में मूल भूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए मंगलवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में भारी भरकम बजट पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा बजट पेश किए जाने पर सभासदों ने ध्वनिमत से इसे पास किया।

    पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि यह बजट शहर के समुचित विकास को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट में आम जन को सुविधा पहुंचाने वाले सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। कहा कि नगरवासियों का हित व जनकल्याण पालिका की पहली प्राथमिकता है।

    इस दौरान कुछ मुद्दों को लेकर पालिकाध्यक्ष व सभासदों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। बताया कि इस बजट में ब्रह्मस्थान टैक्सी स्टैंड का ठेका नीलामी, विज्ञापन शुल्क, ग्लोसाइन बोर्ड की वसूली, ठेके पर दिये जाने वाले नलकूपों के संचालन व पाइप लाइन लीकेज मरम्मत, कांशीराम शहरी गरीब आवासों में सफाई व्यवस्था, कूड़ों को उठाने के लिए लोडर, डम्पर, रिफ्यूज़ काम्पैक्टर, ट्रैक्टर, आटो रिक्शा आदि का संचालन, कर व राजस्व विभाग में सर्वेक्षण आदि के कार्य के साथ ही स्ट्रीट लाइट व मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

    अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि बोर्ड द्वारा पारित इस बजट के अनुरूप समस्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप दिया जाएगा।

    इस दौरान लेखाकार त्रिलोकीनाथ मिश्रा, संतोष कुमार, अमृता राय, बलराम पांडेय, सत्यप्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, पंकज वर्मा, मनोज कुमार सोनकर, रमेशचंद, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश पांडेय, अनिल सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी