विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जान देने की देने लगा धमकी और फ‍िर...

Published: Tue, 07 Oct 2025 03:48 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भदवा गांव में एक युवक पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ ...और पढ़ें

मुहम्मदाबाद गोहना के भदवा गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।- जागरण
मुहम्मदाबाद गोहना के भदवा गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।- जागरण

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव में सोमवार को दो बजे युवक पत्नी से विवाद करने के बाद गांव के बगल में ही बने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर उसे टावर से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मंगलवार को यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

भदवा ग्राम सभा के राजस्व गांव भोपतपुर निवासी 23 वर्षीय भगवान दास का पत्नी से अचानक विवाद हो गया। इससे सोमवार को वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद आखिरी छोर पर चढ़कर जान देने के लिए धमकी देने लगा। जैसे ही गांव के लोगों को पता चला तो सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण उसको नीचे उतरने की सिफारिश करने लगे, लेकिन किसी की बात नहीं माना।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वलीदपुर विद्युत सब स्टेशन को दिया। सूचना पर बिजली विभाग के लोगों ने टावर में प्रवाहित हो रही बिजली को काटा। इधर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के काफी सिफारिश करने के बाद देर शाम होने के बाद किसी तरह से मोबाइल टावर से नीचे उतरा।

पुलिस ने युवक को कड़ी हिदायत देकर ग्रामीणों के सिफारिश पर छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व किसी मामले में पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गई थी। वहां से छूटने के बाद आया तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। अक्सर बीवी और अन्य लोगों से बिना वजह के झगड़ा कर लेता है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होंगे 526 जोड़े, योजना के तहत मिलेंगे 1 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।