Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mau News: तमसा में स्नान करने उतरी महिला की डूबने से मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 04:52 PM (IST)

    मऊ में तमसा नदी में स्नान करते समय एक महिला की डूबने से दुखद मौत हो गई। महिला गहरे पानी में चली गई और डूब गई। पुलिस को सूचना दी गई और गोताखोरों की मदद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मऊ। शहर कोतवाली के भीटी विसर्जन घाट पर सोमवार की दोपहर में स्नान करने के तमसा नदी में उतरी एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की डूबने से मौत हो गई।

    दोपहर के समय तमसा नदी में आधा दर्जन लड़के स्नान कर रहे थे। लड़कों ने महिला को नदी में स्नान करने से मना किया। इसके बावजूद महिला नहीं पानी और नदी में स्नान करने के लिए उतर गई। नदी में पानी अत्यधिक होने और बहाव की वजह से डूबते हुए कुछ दूर तक चली गई। जब लड़कों ने नदी के चारों तरफ देखा तो महिला कहीं नहीं दिखी, इसपर लड़कों ने पुलिस को सूचना देते हुए महिला की तलाश शुरू की।

    सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम व स्नान कर रहे लड़कों ने लगभग डेढ़ घंटे तक महिला को नदी में तलाश करने के बाद खोज निकाला।

    शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। इसकी पहचान अलग-बगल के लोगों से किया जा रहा है। इसके लिए इंटरनेट मीडिया और अन्य संसाधनाें का भी सहारा लिया जा रहा है।