मऊ में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी बदमाश गोलू उर्फ गोल्डन पैर में गोली लगने से घायल
मऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है। ...और पढ़ें

HighLights
मऊ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल।
मुख्य आरोपी गोलू उर्फ गोल्डन के पैर में लगी गोली।
युवक को गोली मारने के मामले में था फरार।
जागरण संवाददाता, मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास बुधवार को भोर में पुलिस की हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हों गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है।
थाना क्षेत्र के चकेश्वर में 23 अप्रैल को घर के सामने बैठे 18 वर्षीय युवक को गोली मारी गई थी। इस मामले मे 29 अप्रैल को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपित गोलू उर्फ़ गोल्डन फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को भोर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।