SIR in UP: मऊ में 23 हजार मतदाताओं को भेजी जा रही नोटिस, जानकारी के बाद होगा वेरिफिकेशन
मऊ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एसआईआर द्वितीय फेज का प्रशिक्षण मिला। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने 23 हजार मतदाताओं की मैपिंग, नोटिस ...और पढ़ें

एसआईआर में 23 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजने की हुई शुरुआत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को एसआईआर को लेकर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को एसआईआर के द्वितीय फेज के अभियान से रूबरू कराया गया।
तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 हजार मतदाताओं की मैपिंग करना है। इसमें मतदाताओं को नोटिस भेजकर उनसे सन् 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उसका सत्यापन करना है।
इतना ही नहीं जिस युवा की उम्र 01 जनवरी को 18 वर्ष पूरा हो गया हो उसका नाम मतदाता सूची में संबंधित साक्ष्य प्राप्त कर फार्म छः भरकर सूची में शामिल करना है।
उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में इससे बड़ा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता है, जिसमें एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्य कर रहे हैं।
इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई का भी प्राविधान है और जो बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेहतर कार्य करेगा उसको पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।