'80s Retro Craze': AI की टाईम मशीन से 80s में पहुंचे मेरठ के नेता और कवि... वायरल हुआ नया लुक!
1980s retro trend: सोशल मीडिया पर 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों का एआई ट्रेंड मेरठ में भी छाया हुआ ...और पढ़ें

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर भाजपा पदाधिकारी सीमा श्रीवास्तव, कवि सौरभ जैन सुमन व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज की ट्रेंड के अनुसार AI तस्वीरें। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
सोशल मीडिया पर 1980 के दशक का एआई फोटो ट्रेंड।
मेरठ में नेता-कवि के साथ कई लोगों की तस्वीरें वायरल।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सोशल मीडिया पर 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलकर शेयर करने का क्रेज जब पूरे देश में चला तो फिर मेरठ कहां पीछे रहने वाला था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तस्वीरें तैरने लगीं। इसमें जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, कवि आदि ने फोटो शेयर किए।
दरअसल, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरी तस्वीर के लुक को उस दौर के फैशन, स्टाइल और फोटोग्राफी के रंग में ढाला जाता है। इसमें एआइ चेहरे की पहचान को सुरक्षित रखते हुए कपड़े, हेयर स्टाइल, बैकग्राउंड, लाइट और फोटो की क्वालिटी को पूरी तरह बदल देता है। इसमें लोग दिखा रहे हैं कि अगर वे इस वक्त 1980 के दशक में हाेते तो कैसे दिखाई देते। यह ट्रेंड विभिन्न एआइ टूल्स पर छाया हुआ है।
विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज व कवि सौरभ जैन सुमन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर,महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, महानगर पदाधिकारी रवीश अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने फोटो शेयर किए हैं। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी इस ट्रेंड को अपनाया।
