विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में भट्ठा संचालक की मौत, करवा चौथ पर्व पर लौट रहे थे घर  

By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 29 Oct 2026 04:52 PM (IST)

मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के पास एक बुलेट सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक सचिन कुमार अपने भट्ठे से घर लौट रहे थे।

सचिन कुमार का फाइल फाेटो।

सचिन कुमार का फाइल फाेटो।

HighLights

  1. गोटका गांव के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर।

  2. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव निवासी थे सचिन कुमार।

संवाद सूत्र, सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार देर रात गोटका गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार भट्ठा संचालक की मौत हो गई। वह भट्ठे पर काम पूरा कर करवा चौथ पर्व पर घर लौट रहे थे।

उन्हें सरधना के द्रोण हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव निवासी 41 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र सत्यवीर भट्ठा संचालक थे। उनका भट्ठा मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बिटावदा गांव में है। सचिन प्रतिदिन बुलेट से घर से भट्ठे पर आते-जाते थे। बुधवार देर रात काम पूरा कर घर लौटते समय जब वह सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे।

बताया गया कि इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से सचिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सरधना के द्रोण हास्पिटल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया।

16 वर्षीय इकलौते बेटे के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करवा चौथ पर घर लौट रहे सचिन की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सचिन का 16 वर्षीय इकलौता बेटा शांतनु है। पिता की असमय मौत से शांतनु के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की खबर से गांव में गम का माहौल है। वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।