विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम से भी अच्छी है अखिलेश सरकार : आजम

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Sat, 29 Oct 2016 10:15 AM (IST)

उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोगों को लड़ाना भी चाहते हैं, लेकिन उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उधर, मीडिया ने जब अमर सिंह को लेकर सवाल किए तो वे नाराज हो गए।

News Article Hero Image

मेरठ (जेएनएन)। नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान अखिलेश सरकार अब तक की सबसे अच्छी सरकार है। तीन बार मुलायम सिंह यादव भी मुख्यमंत्री बने, लेकिन वर्तमान सरकार आइडियल सरकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोगों को लड़ाना भी चाहते हैं, लेकिन उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उधर, मीडिया ने जब अमर सिंह को लेकर सवाल किए तो वे नाराज हो गए। साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे को दरिंदों की कार्रवाई बताया।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो

कल मो. आजम खां हापुड़ रोड स्थित कमेले की जमीन पर बने राजकीय कन्या इंटर कालेज का उद्घाटन करने आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पहले तो उन्होंने किसी प्रकार की राजनीतिक बात करने से मना किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश को अच्छी सरकार मिली है। वर्तमान सरकार के पास विकास के लिए और गरीबों के लिए एक विजन है। 1952 के बाद कभी भी ऐसी सरकार नहीं मिली, जबकि तीन बार मुलायम सिंह यादव भी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछली सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। विकास का मॉडल पेश किया है। गरीबों, विधवाओं के लिए इस सरकार ने सब कुछ किया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने लैपटॉप दिया। कन्या विद्याधन दे रही है। गरीब लड़कियों की शादी में मदद कर रही है। दुनिया के सामने वर्तमान सरकार ने उदाहरण पेश किया है।

सपा से निष्कासित पवन पांडेय अब भी मंत्री, मुलायम की अदालत में होगी अपील

इसके साथ ही इशारों-इशारों में उन्होंने सपा में चल रही कलह की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लड़ाना चाहते हैं। लड़ाकर गद्दी पर काबिज होना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। साथ ही यह कहा कि सरकार ने बहुत काम किया है तो ऐहसान का बदला ऐहसान से करो। अगली बार फिर सरकार बनवाओ।मुजफ्फरनगर दंगे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुल्क के माहौल को खराब करने की साजिश हो रही है। मुजफ्फरनगर में जलते हुए घर को देखा गया। दरिंदों की हैवानियत को देखा गया है। उन्होंने कहाकि नफरत के नाम पर लोगों को एक बार ठगा जा सकता है। बार-बार नहीं।

पढ़ें- विवादों में अखिलेश का 'यश भारती', मुख्य सचिव की पत्नी के नाम पर उठे सवाल