Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में 3.60 करोड़ का बड़ा फ्रॉड: पार्टनरशिप के नाम पर परिवार के तीन लोगों ने अमरोहा के बिल्डर का बैंक खाता किया खाली

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:52 PM (IST)

    Meerut News: अमरोहा के एक बिल्डर के बैंक खाते से मेरठ के बिल्डर दंपती और उनके पिता ने मिलकर 3.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मेरठ के बिल्डर दंपती और पिता ने खाते से निकाले रुपये।

    2. कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। अमरोहा निवासी बिल्डर को पल्लवपुरम निवासी बिल्डर दंपती और उनके पिता ने साथ काम करने का झांसा दिया। तीनों ने उसके बैंक खाते की कारपोरेट आइडी ले ली और खाते से 3.60 करोड़ रुपये निकाल लिए। साथ ही खाते से बिल्डर का मोबाइल नंबर भी हटवा दिया, ताकि उसे लेनदेन की जानकारी न मिल सके।

    धोखाधड़ी का पता चलने पर बिल्डर ने थाना सिविल लाइंस में चार आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बिल्डर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सिविल लाइंस के यादगारपुर निवासी बिल्डर अमरपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से जनपद अमरोहा के ग्राम कौराला का रहने वाला है। उसने वर्ष 2005 में अमरपाल कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म पंजीकृत कराई थी। 2015 में उनके जानकार राजपाल सिंह ने रुड़की रोड के गोल्डन एवेन्यू स्थित रक्षित एसोसिएटस के मालिक विजय कुमार बंसल और उनकी पत्नी वंदना बंसल से मुलाकात कराई।

    विजय के पिता अनिल कुमार की फर्म कृष्णा कंस्ट्रक्शन पल्लवपुरम में है। इन लोगों ने उनकी फर्म के साथ काम करने की इच्छा जताई। सभी मिलकर काम करने लगे। उनकी कंपनी का काम अमरोहा से संचालित होता था।

    वर्ष 2022 और 23 में तीनों ने पेमेंट में देरी का बहाना बनाकर उनके खाते की कारपोरेट आइडी ले ली। इसके बाद वह खुद पेमेंट करने लगे। कुछ समय तक रुपये के लेनदेन के मैसेज उनके मोबाइल पर आते रहे, लेकिन बाद में बंद हो गए। जब उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक लालकुर्ती जाकर जानकारी ली तो पता चला कि विजय कुमार बंसल, वंदना बंसल और अनिल बंसल ने मिलकर खाते से उनका मोबाइल नंबर हटवा दिया है।

    खबरें और भी

    अब विजय कुमार बंसल का नंबर खाते में दर्ज करा लिया है। खाते की जांच में पता चला कि आरोपितों ने उनके खाते से 28 जनवरी 2023 से 12 अप्रैल 2024 तक 3,60,61,780 रुपये निकाल लिए थे।

    अमरपाल के अनुसार, उसने आरोपितों से रुपये निकालने की जानकारी मांगी तो उन्होंने जल्द राशि वापस करने का आश्वासन दिया। 25 दिसंबर को कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।