'पूजा तुम कहां हो, मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं' 'अरुण' ने फिर लगाए पोस्टर; आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में 'पूजा तुम कहां हो, मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं' लिखे आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर रैपिड रेल के पिलरों और ...और पढ़ें

परतापुर में पिलर पर चस्पा पोस्टर। जागरण
HighLights
मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
'अरुण, बिजनौर' नाम के व्यक्ति ने लगाए पोस्टर।
जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एक युवती के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए। चिपकाए गए पोस्टर में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पूरे दिन क्षेत्र में पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे।
परतापुर में रैपिड रेल के पिलर के अलावा दीवारों पर चस्पा इन पोस्टर में कथित 'अरुण, बिजनौर' नाम के व्यक्ति ने पूजा को संबोधित किया है। कहा है, 'पूजा तुम कहां हो मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं।'
टोल प्लाजा के अलावा रिठानी, पूठा, दिल्ली-देहरादून बाइपास व दिल्ली रोड पर पर ऐसे सैंकड़ों पोस्टर चस्पा किए गए है। पोस्टर में एक विशेष धर्म को लेकर टिप्पणी की गई है। बिजनौर के एक स्कूल की प्रधानाचार्य पर भी निशाना साधा गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
आसपास के लोगों ने पोस्टर की जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर किसने, क्यों और किस मकसद से चिपकाए है।
बिजनौर पुलिस से भी इस मामले में जानकारी मांगी जा रही है। उधर, कुछ दिन पहले कमिश्नरी पर भी ऐसे पोस्टर चिपकाए गए थे। कुछ माह पहले रैपिड के पिलर पर भी ऐसा ही पोस्टर लगाया था, लेकिन इस बार पोस्टरों की संख्या अधिक है और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पोस्टर चिपकाने वाले का पता लगा जा रहा है।