Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असम की महिला से यूपी में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की एक समझदारी से पकड़ में आए पांचों हैवान

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 05:41 PM (IST)

    UP Crime उत्‍तर प्रदेश के सरधना में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपियों ने महिला को मुजफ्फरनगर से अगवा किया और सरधना के जुल ...और पढ़ें

    UP Crime: असम की महिला से सरधना में सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज। जागरण ग्राफ‍िक्‍स
    UP Crime: असम की महिला से सरधना में सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज। जागरण ग्राफ‍िक्‍स

    HighLights

    1. जुल्हेडा रोड पर वारदात को स्कार्पियो सवार युवकों ने दिया अंजाम
    2. पांच हिरासत में, आरोपितों के पास से असलहा बरामद

    जागरण संवाददाता, सरधना। UP Crime: थाना क्षेत्र के जुल्हेडा रोड पर गुरुवार देर रात स्कार्पियो सवार युवक एक असम महिला को लेकर पहुंचे। जहां आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, इसी बीच महिला ने मुजफ्फरनगर में अपने मकान मालिक को फोन पर जानकारी दे दी।

    इसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को थाने ले आई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने तीन को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पांचों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। इस दाैरान पुलिस ने आरोपिताें के पास से असलहा भी बरामद किया है।

    फैक्ट्री में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है महिला

    असम निवासी महिला ने बताया कि वह वर्ष 2021 से जिला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में कई वर्षों से रहती है। जहां एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। दर्ज मुकदमे में बताया कि गुरुवार को मेरठ जिले की मवाना निवासी महिला दोस्त ने उसे अपने घर पर बुलाया था।

    इसके बाद महिला दोस्‍त का पति उसे अपनी बाइक पर बैठाकर दौराला ले आए। जहां पर एक युवक मिला। जिसने महिला दोस्‍त के पति को चार हजार रुपये दे दिए।

    यह भी पढ़ें- Chamoli Avalanche: पीएमओ भी ले रहा पल-पल की जानकारी, यहां पहले भी कई बार आ चुके हैं एवलांच

    इस पर उसके महिला दोस्‍त के पति ने चार हजार में से 25 सौ रुपये उसे दे दिए थे और वह चला गया। वहीं दूसरा युवक स्कार्पियो में उसे गुरुवार देर रात सरधना थाना क्षेत्र के जुल्हेडा रोड पर एक भट्टे के पास ले आया। जहां पर उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवक ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।

    खबरें और भी

    जब विरोध किया तो आरोपितों ने असलहा दिखाकर चुप कर दिय। इस बीच उसने मौका पाकर अपने मकान मालिक को फोन कर व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भेज दी। जिस पर मकान मालिक ने कंट्रोल रूम को जानकारी दे दी। उसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में तीन दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी ने मचाई आफत, पर्यटक सावधान! राज्‍य आपातकालीन केंद्र ने जारी की वॉर्निंग

    प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांच को हिरासत में ले लिया है। आरोपितों के पास से असलहा भी बरामद किया है।

    पीड़ित महिला ने विपरित समय में भी समझदारी से लिया काम

    पीड़ित महिला ने  मकान मालिक ने फोन पर जानकारी दी। गुरुवार देर रात एक बजे उसके मोबाइल पर महिला ने फोन किया था। उस दौरान कई लोगों की गाली-गलौज की आवाज आ रही थी। साथ ही पीड़िता महिला ने व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर प्रकरण बता दिया था। जिस पर उसने कंट्रोल रूम पर जानकारी देकर पुलिस को लोकेशन दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को दबोच लिया।