Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: RSS कार्यालय पर कार सवारों ने किया हमला, कार्यकर्ताओं को पीटा-पिस्टल तानी, दो आरोपित गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 12:28 PM (GMT+05:30)

    Meerut Crime News In Hindi शास्त्रीनगर में संघ कर्यालय पर हमला होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पुलिस संघ कार्यालय पहुंची और घेराबंदी कर दो ...और पढ़ें

    Meerut News: शास्त्रीनगर में संघ कर्यालय पर हमला, कार्यकर्ताओं पर पिस्टल तानी
    Meerut News: शास्त्रीनगर में संघ कर्यालय पर हमला, कार्यकर्ताओं पर पिस्टल तानी

    HighLights

    1. तीन कार्यकर्ताओं से मारपीट की गयी
    2. पुलिस पिस्टल की कर रही है जांच

    मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक स्थित संघ कार्यालय पर रविवार अलसुबह क्रेटा कार से पहुंचे दो लोगों ने हमला कर दिया। कार्यालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। बाद में दीवार फांदकर कर दोनों अंदर घुस गए और कार्यालय में मौजूद तीन कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं के सीने पर पिस्टल रखकरन गोली मरने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

    पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किए दो हमलावर

    इसी बीच सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने घेराबंदी का दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लोहिया नगर के नगर संघ कार्यवाहक नीरज कुमार की ओर से थाना मेडिकल पर दी गई तहरीर में बताया गया है कि एल ब्लॉक स्थित संघ कार्यालय में स्वयंसेवक ऋतिक, सत्यम व हिमांशु सोए हुए थे।

    कार्यालय का गेट तोड़ने का किया प्रयास

    रविवार अलसुबह लगभग 1:30 बजे क्रेटा कार से आकाश सिरोही एवं वैभव सिरोही निवासी एलब्लाक वहां पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए कार्यालय के गेट पर लात मार कर उसे तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर स्वयंसेवक ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। बाद में दोनों हमलावर दीवार फांदकर संघ कार्यालय में घुसे और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने पिस्टल निकाल कर ऋतिक के सीने से सटा दी और गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने मेडिकल थाना पुलिस को फोन से सूचना दे दी।

    घटना की जानकारी मिलते है काफी संख्या में संघ से जुड़े लोग सुबह ही शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर जुट गए और पूरे मामले की जानकारी ली। लोहिया नगर के नगर कार्यवाह नीरज कुमार की ओर से थाना मेडिकल पर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

    खबरें और भी