कौन हैं बासित अली जिन्हें नितिन नवीन ने बनाया BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? UP से है इनका नाता
मेरठ निवासी कुंवर बासित अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 2011 में पार्टी में शुरुआत की थी।

HighLights
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के बाद बने थे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय संयोजक।
भाजपा में राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2011 में जिला सह-मीडिया प्रभारी के रूप में की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। जिले के किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा निवासी कुंवर बासित अली ने संगठन में लंबा और मेहनती सफर तय करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से होते हुए इसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं। पार्टी संगठन में उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मुस्लिम राजपूत समाज के बीच उत्साह है।
बासित अली ने भाजपा में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2011 में जिला सह-मीडिया प्रभारी के रूप में की थी। इसके बाद वह जिला मीडिया प्रभारी बने फिर 2012 में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का क्षेत्रीय संयोजक जैसे दायित्व मिले। संगठन में उनके काम और सक्रियता को देखते हुए उन्हें आगे इस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
वह उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उर्दू भाषा और साहित्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी समझ को संगठन में महत्व दिया जाता रहा है। बासित अली अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर मदरसों में योग को बढ़ावा देने और मोदी मित्र जैसी योजनाओं को संचालित किया।
लोकसभा चुनाव में बुर्कानशीं को पहचानने में तैनात किए थे एजेंट
लोकसभा चुनाव के दौरान बासित अली ने एक अलग तरह की पहल की। कुछ मुस्लिम बहुल मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर फर्जी मतदान की आशंका को देखते हुए उन्होंने मुस्लिम महिला एजेंटों की तैनाती करवाई, ताकि महिला मतदाताओं की सही पहचान सुनिश्चित की जा सके। इस काम के लिए उन्होंने करीब पांच हजार मुस्लिम महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिलवाया।
जानिए इनका प्रोफाइल
- शिक्षा : स्नातक
- व्यवसाय : कृषि
- निवास : शास्त्रीनगर,मेरठ
- उम्र : 40 वर्ष
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।