Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border-2 ने मेरठ में मचाया धमाल, पहले सप्ताह में 'धुरंधर' को पछाड़ा

    By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 27 Jan 2026 06:32 PM (IST)

    मेरठ में 'बॉर्डर-2' फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसने पहले सप्ताह में 'धुरंधर' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। देशभक्ति से ओतप्रोत यह ...और पढ़ें

    फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मेरठ में बॉर्डर-2 ने पहले सप्ताह में धुरंधर से अधिक कमाई की।

    2. चार मल्टीप्लेक्स समेत शहर में कुल 16 स्क्रीन पर चल रही बार्डर-टू

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में 16 स्क्रीन पर चल रही बाॅर्डर-2 फिल्म को लेकर जब दर्शकों की नब्ज टटोली गई तो साफ हो गया कि देशभक्ति की कसौटी पर बनी फिल्म एक बार फिर खरी उतर रही है। 

    बाॅर्डर-2 और धुरंधर की पहले सप्ताह की तुलना करें तो कारोबार में बाॅर्डर-2 आगे हैं। यह पीछे छोड़ते हुए न सिर्फ ज्यादा कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों से भरपूर सराहना भी बटोर रही है। सिनेमाघरों के अंदर तालियों से माहौल गर्म है तो टिकट खिड़की पर भी बाॅर्डर का जलवा दिख रहा है।

    शहर के चार मल्टीप्लेक्स और अन्य सिनेमाघरों को मिलाकर लगभग 16 स्क्रीन पर बाॅर्डर-टू को दिखाया जा रहा है। शाप्रिक्स माल स्थित वेव सिनेमा के मैनेजर सुनील दत्त ने बताया कि 23 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई।

    27 जनवरी की शाम तक फिल्म से वह 35 से 40 लाख रुपये का कारोबार कर चुकी थी। वहीं, धुरंधर पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले पांच दिन में केवल 20 से 25 लाख का ही कारोबार कर सकी थी।

    इसी तरह से देवगन सिनेमा के मैनेजर पुनीज कुमार और पीवीएस के मैनेजर श्रीयश चोपड़ा ने बताया कि पहले सप्ताह में बाॅर्डर-2 अधिक कारोबार कर रही है। फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों ने बताया कि फिल्म में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।

    फिल्म में जब वरुण धवन की ट्रेनिंग वाला समय दिखाया जाता है तो उसमें दर्शकों को खूब हसने को भी मिलता है। वहीं, कई दृश्य ऐसे है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहे हैं।

    यह बोले दर्शक

    बाॅर्डर फिल्म वर्ष 1997 में आई थी। लगभग 29 साल बाद बाॅर्डर-टू आई है, लेकिन पहली बार्डर से भी बेहतर फिल्म बनाई गई है। सबकुछ 1971 के दशक का दिखाया गया है।

    हरेंद्र, दर्शक

    फिल्म में कई सीन ऐसे हैं, जो दर्शकों में देश के प्रति जोश भर देते हैं। सन्नी देओल, वरुण धवन और अन्य अभिनेताओं ने बेहतर अभिनय किया है।

    नवीन, दर्शक

    फिल्म में सन्नी देओल के बेटे के शहीद होने के दृश्य दिखाते हैं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं। एक मां कैसे बेटे के शहीद होने के बाद पति को बार्डर पर भेजती है। यह भारतीय नारी ही कर सकती है।

    सविता, दर्शक

    बार्डर-टू फिल्म बहुत अच्छी है। पूरी फिल्म में दर्शक कहीं पर भी बोर नहीं होते हैं। हंसी मजाक, म्यूजिक, देशभक्ति, भावुकता सबकुछ फिल्म में है।

    मनोज, दर्शक

    खबरें और भी