विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: 20 साल के युवक की गला रेतकर हत्या, मैरिज हॉल में मिला शव... दो दोस्त हिरासत में

Published: Sun, 26 Jan 2025 08:40 PM (IST)

मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां 20 साल के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

मेरठ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। (तस्वीर जागरण)
मेरठ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ में 20 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी का है। युवक का शव नगर निगम मैरिज हॉल में पानी की टंकी के पास मिला है। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा मिला।

आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने युवक अमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने अमान के दोस्त सुहैल और आमिर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।