विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ एक रुपये के सिम पर BSNL दे रहा अनलिमिटेड वॉयस काॅल और 1 GB डेटा; एक साल वाले प्लान पर लें 412 दिन की वैलिडिटी

By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 14 Aug 2026 05:31 PM (IST)

बीएसएनएल ने नए ऑफर्स की घोषणा की, जिसमें 1 रुपये का फ्रीडम 2.0 प्लान, फाइबर फ्रीडम प्लान 1111 और सेल्फकेयर मोबाइल ऐप शामिल हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1.  स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने लांच किया एक रुपये में फ्रीडम आफर

  2. मेरठ कैंट जीपीओ कंपाउंड स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों ने दी जानकारी

जागरण संवाददाता, मेरठ। कैंट जीपीओ कंपाउंड स्थित बीएसएनएल आफिस में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महाप्रबंधक नीति सिंह ने एक रुपये फ्रीडम आफर, फाइबर प्लान, 1111 प्लान और सेल्फकेयर मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी।

एक रुपये फ्रीडम 2.0 ऑफर

बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक रुपये फ्रीडम 2.0 ऑफर पेश किया है। इसमें ग्राहक केवल एक रुपये में बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं। इस ऑफर में ग्राहकों को मात्र एक रुपये में सिम कार्ड के साथ 24 दिनों के लिए प्रतिदिन एक जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वायस काल की सुविधा मिल रही है। यह आफर 12 सितंबर तक उपलब्ध है।

बीएसएनएल फाइबर फ्रीडम प्लान 1111

इसके अलावा बीएसएनएल फाइबर फ्रीडम प्लान 1111 प्रति माह की लांच कीमत पर प्रीमियम ब्राडबैंड व मनोरंजन का शानदार अनुभव प्रदान करेगा। इसमें 200 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड, प्रतिमाह पांच हजार जीबी डेटा और 27 से अधिक प्रीमियम ओटीटी प्लेटफार्म का एक्सेस की सुविधा दी जा रही है। एक ही कनेक्शन के माध्यम से व्यापक ब्राडबैंड और डिजिटल मनोरंजन सुविधा शामिल है।

2399 वाले प्लान पर अतिरिक्त वैधता

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने 2399 वाले प्लान पर अतिरिक्त वैधता की घोषणा की है। इसमें अब एक साल यानी 365 के बजाय 412 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अंतर्गत 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन, अनलिमिटेड वायस काल और 412 दिन वैधता रहेगी।

सेल्फकेयर मोबाइल ऐप

बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए सेल्फकेयर मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया है। यह ऐप एंड्रायड और अन्य फोन पर उपलब्ध है।

पत्रकार वार्ता में सहायक महाप्रबंधक अतुल जैन, उप महाप्रबंधक एनके सागर, प्रधान निजी सचिव हर गोविंद दिवाकर, एनडी गौतम व रमेश प्रसाद मौजूद रहे।