Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मांग; खाटू श्याम सीकर के लिए चले सीधी बस

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 02:25 PM (IST)

    Meerut News In Hindi मेरठ और हापुड़ से चले बाबा खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को लिखा पत्र। पत् ...और पढ़ें

    मेरठ और हापुड़ से चले बाबा खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस
    मेरठ और हापुड़ से चले बाबा खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर मेरठ तथा हापुड़ से बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए मेरठ से हापुड़ होते हुए खाटू धाम के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

    सांसद अग्रवाल ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ तथा हापुड़ से बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नियमित तौर पर भक्त राजस्थान के जनपद सीकर में खाटू धाम जाते हैं, परंतु खाटू धाम के लिए सीधी बस सेवा न होने कारण इन सभी यात्रियों को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ता है।