Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CCSU के छात्रों को मिली राहत, प्रोजेक्ट फीस हुई कम

    By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 05:47 AM (GMT+05:30)

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक छात्रों की प्रोजेक्ट फीस में कटौती की है। यह निर्णय वित्त समिति द्वारा लिया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रोजेक्ट फीस मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के समान की गई

    2. छात्रों के विरोध के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वित्त समिति का निर्णय।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के स्नातक (UG) एवं परास्नातक (PG) के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत ली जा रही भारी-भरकम प्रोजेक्ट फीस में कटौती करने का निर्णय लिया है।

    विश्वविद्यालय द्वारा यूजी स्तर पर अब तक 1390 रुपए एवं पीजी स्तर पर 1520 रुपए प्रोजेक्ट फीस के रूप में लिए जा रहे थे। वित्त समिति के नए निर्णय के अनुसार अब यूजी के छात्रों को मात्र 800 रुपए एवं पीजी के छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपए ही फीस देनी होगी।
    इस मुद्दे को पूर्व छात्र संघ महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।

    उन्होंने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में की गई प्रोजेक्ट फीस की कटौती का हवाला देते हुए वहां के आदेश की प्रति सीसीएसयू प्रशासन को सौंपी थी। छात्रों का तर्क था कि जब पड़ोसी विश्वविद्यालय में फीस कम हो सकती है, तो सीसीएसयू के छात्रों पर आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है।

    छात्रों के निरंतर दबाव एवं प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के बाद विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। समिति ने विचार-विमर्श के बाद सीसीएसयू की प्रोजेक्ट फीस को भी सहारनपुर विश्वविद्यालय के समान करने का निर्णय लिया। इस संशोधन के बाद अब छात्रों को पहले की तुलना में काफी कम शुल्क देना होगा।

    खबरें और भी

    बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड द्वितीय वर्ष-2026 की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं आगामी 28 मार्च से शुरू होंगी। साथ ही 22 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह से आयोजित की जाएंगी।
    उन्होंने कहा है कि आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें और सैद्धांतिक परीक्षा से पूर्व प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा संपंन करा ली जाए।