CCSU Admissions: UG में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्टर करें छात्र, उसके बाद पूरा होगा आगे का प्रोसेस
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्रों को पहले वेबसाइट पर रजिस्टर कर अपनी जानकारी ...और पढ़ें

HighLights
सीसीएसयू ने सक्रिय किया सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों के पंजीकरण का लिंक।
विद्यार्थियों को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में ऑनलाइन जमा करना होगा शुल्क।
जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
मंगलवार शाम करीब छह बजे विश्वविद्यालय का पंजीकरण पोर्टल सक्रिय हुआ। शुरुआत में सर्वर पर अधिक लोग के कारण वेबसाइट धीमी चली जिससे कुछेक छात्रों के पंजीकरण ही हो सके। प्रवेश के लिए पंजीकरण के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2026-27 पर क्लिक करना है।
वहां सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाकर नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर डालकर छात्रों को रजिस्टर करना होगा। प्राथमिक रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अगले चरणों में अन्य प्रक्रिया पूरी होगी। पंजीकरण कराते समय विद्यार्थी अपने नाम सहित अन्य विवरण हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर ही दें। इसमें अंतर होने पर छात्रों को बाद में परेशानी हो सकती है।
विश्वविद्यालय की पंजीकरण प्रक्रिया इस वर्ष भी समर्थ पोर्टल पर हो रही है। पहले चरण में ही विद्यार्थियों को दो बार ई-मेल आइडी और दो बार-मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है जिससे इन दोनों विवरणों में कोई गलती न रह जाए। विद्यार्थी इन विवरणों को बार-बार जांचने के बाद ही अगले चरण के लिए क्लिक करें।
पंजीकरण के बाद प्रवेश संबंधी हर जानकारी विश्वविद्यालय पोर्टल से इन्हीं मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी पर भेजी जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी ही डालकर रजिस्टर करें।
विश्वविद्यालय की ओर से पिछले वर्ष पंजीकरण शुल्क पहले ली गई थी।
खबरें और भी
इस वर्ष पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को पंजीकरण शुल्क सबसे अंत में आनलाइन ही जमा करना है। प्राथमिक पंजीकरण के बाद छात्रों का एकाउंट क्रिएट होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें छात्रों को अपने शैक्षणिक विवरण अपलोड करने होंगे। एकाउंट क्रिकेट किए बिना पंजीकरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। प्राथमिक पंजीकरण के बाद ही छात्रों को उनके लागिन व पासवर्ड भी मोबाइल व ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे।
15 जून तक चलेंगे पंजीकरण
सीसीएसयू की इस सत्र की प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया का प्रथम चरण 15 जून तक चलेगा। विश्वविद्यालय की ओर से पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि की घोषणा भी कर दी है। विद्यार्थी पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण पूरा कर लें जिससे अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र राणा के अनुसार बुधवार को पंजीकरण संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।