Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CCSU: 12वीं पास स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, नए सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कोर्स के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:39 AM (IST)

    Chaudhary Charan Singh University सीबीएसई और आइएससी में मिलाकर करीब 15 हजार विद्यार्थी कक्षा 12वीं में हैं जिनके परिणाम 10 मई के आस-पास जारी होने की स ...और पढ़ें

    Meerut News: स्नातक पाठ्यक्रमों में नए सत्र में प्रवेश के पंजीकरण आज से
    Meerut News: स्नातक पाठ्यक्रमों में नए सत्र में प्रवेश के पंजीकरण आज से

    HighLights

    1. विश्वविद्यालय परिसर और कालेजों में पंजीकरण के लिए इस वर्ष भी अलग-अलग पोर्टल
    2. स्नातक पाठ्यक्रमों में नए सत्र में प्रवेश के पंजीकरण आज से

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण रविवार 28 अप्रैल से करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पार्टल सक्रिय कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित सभी स्नातक और स्नातक स्तरीय सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं।

    पिछले वर्ष की ही तरह विश्वविद्यालय ने इस वर्ष भी विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में प्रवेश पंजीकरण के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2024-25 के लिंक पर क्लिक करने के बाद परिसर और कालेजों में पंजीकरण के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा।

    एक ही पंजीकरण शुल्क पर परिसर व कालेजों के पंजीकरण

    विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की व्यवस्था परिसर व कालेजों के लिए अलग-अलग जरूर कर दी है लेकिन विद्यार्थी एक ही पंजीकरण शुल्क में दोनों पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। जिस भी पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराएंगे वहां बनी यूजर आइडी और पासवर्ड ही दूसरे पोर्टल पर पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होगी।

    ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price: घटते-घटते फिर चढ़ गए सोने के दाम, चांदी की चमक भी हुई तेज, जानिए क्या है आज का भाव

    विद्यार्थी परिसर व कालेजों में पोर्टल पर अधिकतम तीन-तीन पाठ्यक्रमों व कालेज या विभाग का चयन कर सकते हैं। यानी विद्यार्थी तीन कालेज में तीन पाठ्यक्रम या तीन विभाग में तीन पाठ्यक्रम में अपना पंलीकरण करा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: 41 डिग्री तापमान में भक्तों की आस्था, तेज धूप और तपती धरती पर नंगे कदमों से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

    यूपी बोर्ड में सव लाख अभ्यर्थी हैं सफल

    सीसीएसयू के अंतर्गत आने वाले मेरठ मंडल के छह जिलों में यूपी बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले सवा लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीए, बीकाम और बीएससी गणित, बायोलाजी, सांख्यिकी व कृषि में करीब 1.32 लाख सीटें हैं।

    खबरें और भी

    जिलों में पाठ्यक्रमवार सीटें

    जिला, बीए, बीकाम, गणित, बायोलाजी, सांख्यिकी, कृषि

    • मेरठ - 12,380 - 5,630 - 5,420 - 2,160 - 210 - 1,020
    • बागपत - 9,930 - 9,434 - 960 - 1,740 - 135 - 180
    • बुलंदशहर - 13,134 - 5,600 - 2,020 - 1,920 - 140 - 240
    • गाजियाबाद - 12,224 - 5,840 - 890 - 1,650 - 40 - 00
    • हापुड़ - 12,114 - 5,000 - 1,200 - 1,620 - 00 - 240
    • गौतमबुद्ध नगर - 11,954 - 5,060 - 1,020 - 840 - 00 - 120