CM योगी आज कांवड़ यात्रा मार्ग का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी करेंगे, जि ...और पढ़ें

HighLights
CM योगी गाजियाबाद, मेरठ, बागपत में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण।
मेरठ के दुल्हैड़ा चुंगी पर कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा।
बारिश की आशंका, कार्यक्रम में फेरबदल की संभावना।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद, मेरठ व बागपत में कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके बाद मेरठ में मेरठ-रुड़की हाईवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण कर पुष्प वर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह 11:45 बजे शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेगा।
यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। दोपहर 12:15 बजे वह यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियां करते रहे।
दुल्हैड़ा चुंगी चौराहे पर जर्मन हैंगर में 50 फीट लंबा और 36 फीट गहरा तथा साढ़े पांच फीट ऊंचाई का विशेष मंच तैयार किया गया है। जिसपर खड़े होकर मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि पुष्प वर्षा करेंगे।
बरसात के मौसम के मद्देनजर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शनिवार को वर्षा की उम्मीद है, ऐसे में यदि वर्षा हुई तो सीएम के कार्यक्रम में फेरबदल भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी, शिवभक्तों की आस्था के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध सरकार