विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के मकान में संचालित अवैध डेरी बंद, जलभराव के बाद मेरठ नगर निगम ने की कार्रवाई

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 25 Aug 2026 06:20 AM (IST)

Meerut News: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के संत नगर काॅलोनी स्थित मकान में संचालित अवैध पशु डेरी को नगर ...और पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का फाइल फोटो और संत नगर काॅलोनी में डेरी के गंदे पानी से सड़क पर हुआ जलभराव।

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का फाइल फोटो और संत नगर काॅलोनी में डेरी के गंदे पानी से सड़क पर हुआ जलभराव।

HighLights

  1. काॅलोनी के लोगों ने जलभराव की शिकायत नगर निगम से की

  2. लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा कि‍या।

जागरण संवाददाता, माेदीनगर (मेरठ)। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के संत नगर काॅलोनी स्थित मकान में संचालित पशुओं की अवैध डेरी नगर निगम ने बंद करा दी। काॅलोनी के लोगों ने सड़क और खाली प्लाटों में गंदे पानी से जलभराव होने की शिकायत नगर निगम से की थी। नोटिस के बाद अवैध पशु डेरी को बंद कर दिया गया।

दरअसल, खड़ौली के श्मशान घाट से नजदीक संत नगर के नाम से कालोनी है। इस काॅलोनी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के प्लाट में मकान है, जिसके खाली हिस्से को रामवीर को किराये पर दे रखा है। रामवीर ने आठ, दस दुधारू पशुओं की डेरी संचालित की। काॅलोनी में नाली नहीं है।

बताया जाता है कि डेरी से गोबर तो कालोनी के बाहर ले जाया जाता था, मगर गंदा पानी सड़क और खाली प्लाट में भर जाता था। प्लाट के आसपास वाले मकानों की दीवारों में सीलन होने लगी। जिस कारण काॅलोनी वालों की कई बार डेरी संचालक से कहासुनी तक हुई थी। परेशान होकर काॅलोनी के लोगों ने प्रकरण की शिकायत नगर निगम से की।

साथ ही डेरी की ओर से गंदा पानी जो घरों की ओर सड़क से बहते हुए जा रहा था, वहां रास्ते में कालोनी के पीड़ित लोगों ने मिट्टी, मलबा डालकर पानी रोक दिया था।18 अगस्त को नगर निगम के अधिकारी ने डेरी पर प्रवीण कुमार किरायेदार रामवीर सिंह के नाम नोटिस चस्पा कर दिया। जिसमें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा।

जिसके बाद 22 अगस्त को संचालक रामवीर ने सभी पशुओं को वहां से गांव भेजकर डेरी बंद कर दी। इस प्रकरण में कंकरखेड़ा थाने की खड़ौली चौकी प्रभारी अशोक नौहवार ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अपना मकान रामवीर को किराये पर दे रखा है।

रामवीर ने उसमें दस पशुओं की डेरी की थी। गंदे पानी के बहने का लोगों ने विरोध किया और निगम ने नोटिस चस्पा कर दिया। डेरी अब बंद हो गई है। क्रिकेटर प्रवीण कुमार का कहना है कि यह डेरी उनकी नहीं है। किराये पर थी। जो बंद हो गई है।