'दादी की शादी' के डॉयलाग राईटर बंटी राठौर कौन हैं? इस फिल्म से 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी ऋषि-नीतू की बेटी रिद्धिमा
Film Daadi Ki Shaadi : मेरठ के बंटी राठौर के डॉयलाग से सजी फिल्म 'दादी की शादी' जल्द रिलीज होगी, जिसमें कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी म ...और पढ़ें

रिद्धिमा, नीतू कपूर और कपिल शर्मा (फोटो-इंस्टाग्राम), इंसेट में बंटी राठौर
HighLights
मेरठ निवासी बंटी राठौर के संवादों से सजी है फिल्म 'दादी की शादी'।
धमाल, गोलमाल-3, खिलाड़ी-786, टोटल धमाल जैसी हिट फिल्मों के लेखक हैं बंटी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। एक बार फिर से शहर के मूल निवासी बंटी राठौर अपने डाॅयलाग से दर्शकों को मुरीद बनाने वाले हैं। उनके द्वारा लिखी गई फिल्म 'दादी की शादी' आठ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके मुख्य किरदारों में नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी आदि हैं।

नीतू कपूर के साथ बंटी राठौर। सौ. इंस्टाग्राम
45 साल की उम्र में डेब्यू करने जा रही हैं रिद्धिमा कपूर
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से 45 साल की उम्र में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार एक परिवार की दादी उस समय अपनी शादी की घोषणा करती हैं, जब फिल्म के हीरो कपिल शर्मा की शादी होनी होती है। इसके गुदगुदाने वाले संवाद बंटी राठौर की कलम का कमाल हैं।
कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं बंटी
दादी की शादी के लेखक बंटी राठौर शहर के कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। उनका दूसरा नाम तेजेंद्र सिंह राठौर है। उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई मार्डन स्कूल व 12वीं तक पढ़ाई एसएसडी लालकुर्ती से की। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही हिंदी साहित्य में रुचि थी।

मेरठ के सिनेमाघरों में फिल्में देखते थे। फिल्मों के संवादों पर बारीकी से ध्यान देते थे।

उन्होंने बताया कि वह शुरू में कोरियोग्राफर बनना चाहते थे। बाद में उनका झुकाव लेखन की ओर हो गया।

2001 में बंटी मुंबई को रवाना हुए, लेकिन भाग्य बदला 2007 में जब धमाल फिल्म की लोकप्रियता ने उनकी जिंदगी में धमाल मचाया।

बंटी की हिट फिल्मों में इंद्र कुमार की धमाल, रोहित शेट्टी की ऑल द बेस्ट, गोलमाल-3, खिलाड़ी-786, टोटल धमाल आदि शामिल हैं।
कई फिल्मों में उन्होंने अभियन भी किया है।

नीतू कपूर निभा रहीं दादी का किरदार
दादी की शादी में नीतू कपूर, एक ऐसी दादी का किरदार निभा रही हैं जो उम्र के इस पड़ाव पर दोबारा शादी करने का फैसला करती हैं। कपिल शर्मा का नाम फिल्म में टोनी है, जो दादी के दामाद के रूप में मुख्य हास्य भूमिका निभा रहे हैं। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी इस फिल्म से 45 साल की उम्र में डेब्यू करने जा रही हैं। सादिया खतीब भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही है, जो कपिल शर्मा के अपोजिट है।
खबरें और भी
'इस बच्चे को बुरी खबर देने के लिए पैदा किया है क्या'
फिल्म में कपिल का किरदार अपनी शादी की तैयारी कर रहा होता है, लेकिन तभी दादी की शादी की खबर से उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। दादी की यह खबर लेकर एक बच्चा आता है। यह बच्चा बार-बार बुरी खबर ही लेकर आता है, तब कपिल शर्मा बच्चे के पिता को बोलते हैं कि 'इस बच्चे को बुरी खबर देने के लिए पैदा किया है क्या।' यह डायलाग बंटी ने ही लिखा है और फिल्म का प्रसिद्ध डायलाग बनने जा रहा है।
बंटी की यादों में बसा है मेरठ
बंटी बताते हैं कि मेरठ उनकी यादों में बसा है। त्योहारों खासकर होली-दीवाली पर इसे बहुत मिस करते हैं। बसंत पंचमी पर यहां की पतंगबाजी का अलग ही आनंद था। मेरठ में बहुत से दोस्त हैं। उन्हें संवाद लिखने की प्रेरणा आम जीवन से मिलती है। जैसे परिवार में किसी बात पर हंसे हों तो इसी से कई बार बहुत गुदगुदाने वाला लेखन हो जाता है।