नशीली गोली फिर जहरीले सांप से कटवाकर हत्या: कहां से आया करैत स्नेक? मेरठ अतुल हत्याकांड में कई जवाब अधूरे
हस्तिनापुर के अतुल पंवार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और दो सपेरे गिरफ्तार हुए हैं। ...और पढ़ें

हत्यारोपित पत्नी संग अतुल का फाइल फोटो। इंसेट में सांप।
HighLights
अतुल पंवार हत्याकांड में पत्नी, प्रेमी और दो सपेरे गिरफ्तार।
पति को नींद की गोलियां देकर जहरीले सांप से कटवाया।
सांप के स्रोत और अन्य संदिग्धों पर पुलिस जांच अधूरी।
संवाद सूत्र, हस्तिनापुर (मेरठ)। हस्तिनापुर के चर्चित अतुल पंवार हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश कर मृतक की पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार पायला और दो अन्य सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दामिनी पर आरोप है कि उसने तुषार संग सो रहे पति को जहरीले करैत सांप से कटवाकर मौत के घाट उतारा है। इस हत्याकांड के कई सवाल अभी अनुउत्तरीत है।
लोगों का कहना है कि पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करनी चाहिए। पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने को पांच लाख रुपये में जहरीले सांप का सौदा किया गया था। कपड़े की दुकान करने वाले सोनू और कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले उदय को 15 हजार रुपये देकर इस वारदात में शामिल किया गया।
जंगल से पकड़ा या किसी से खरीदा था सांप
वन आरक्षित क्षेत्र में किसी भी जीव का शिकार करना या पकडना प्रतिबंधित है। पुलिस अब तक यह नहीं बता पा रही है कि दोनों ने यह प्रतिबंधित और बेहद जहरीला सांप किस क्षेत्र या जंगल से पकड़ा था ? सांप सोनू व उदय ने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा था तो वह कौन था ? दोनों स्वजन का कहना है कि सोनू और उदय इतने जहरीले सांप को नहीं पकड़ सकते है। साफ है, किसी अन्य सपेरे या व्यक्ति से सांप पकड़वाया या खरीदा गया है। पुलिस ने अब तक इस बिंदु पर जांच नहीं की है।
यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म
दामिनी ने दिया था नींद की गोलियों का बयान
दामिनी के बयान से पता चला कि वारदात के समय मृतक अचेत अवस्था में था। उस अतुल को नींद की गोलियों दी थी। नियमानुसार बिना चिकित्सक के पर्चे के ऐसी दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित है। पुलिस ने इस दुकान का पता लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लोगों का मानना है कि हत्या के पीछे अीाी कुछ लोग और है, वह भी सामने आने चाहिए।