Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत के पास है युवाओं का सपना पूरा करने का साधन और संकल्प शक्ति', IIMT के दीक्षा समारोह में बोले रक्षा मंत्री

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM (IST)

    IIMT University Meerut रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां रही हैं पर किन्हीं कार्यों से इन चुनौतियों ने निर ...और पढ़ें

    मेरठ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में दीक्षा समारोह मे आए रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह का सम्मान करते कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता
    मेरठ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में दीक्षा समारोह मे आए रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह का सम्मान करते कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता

    HighLights

    1. एआईआईएमटी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री ने मेधावियों को प्रदान किया स्वर्ण पदक
    2. 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे

    जागरण संवाददाता, मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षा समारोह में मेरठ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां रही हैं, पर किन्हीं कार्यों से इन चुनौतियों ने निराशा का भाव पैदा किया जिससे हमारे युवा सपने देखने से डरने लगे। सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाना पड़ता था। पर आज भारत के पास युवाओं सपनों को पूरा करने के साधन, संसाधन और संकल्प शक्ति भी है। आज नौजवान अपने सपने पूरा कर सकते हैं।

    2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे

    हमने निर्णय लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे। आपके द्वारा देखे गए सपने आपकी नई सोच और आपके द्वारा किए गए काम भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाने का काम करेंगे। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मैं मानता हूं कि युवा दिवस मनाने के लिए इससे उपयुक्त दिवस कोई नहीं हो सकता क्योंकि स्वामी जी सही मायने में भारत के पहले ग्लोबल यूथ थे जिनका प्रभाव देश और विदेश दोनों जगह पर महसूस किया गया है। हमारे देश के युवाओं से बहुत अपेक्षाएं हैं। मुझे पक्का विश्वास है, भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। भारत अब विकसित भारत बन कर रहेगा।

    रक्षा मंत्री ने कहा, काेराेना को हमने चुनौतियों के रूप में लिया

    रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कहता हूं, भारत पहले कुछ बोलना तो भारत की बातों को जिस गंभीरता पूर्वक लिया जाना चाहिए था, नहीं लिया जाता था। आज अगर इंटरनेशनल पटल पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। कहा कि हमारे देश के हीरो हमारे युवा हैं। कोरोना महामारी में हमने चुनौतियों को एक अवसर के रूप में देखा जिससे भारत स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर लगातार आगे बढ़ रहा है।

    विवि के दीक्षा समारोह में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

    देश सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनकर उभरा

    रक्षा मंत्री ने कहा, आज हम लोगों की हैसियत है कि आज हम सेना से जुड़े उपकरण भारत की धरती पर भारत के लोगों और वैज्ञानिको द्वारा बनाए जा रहे हैं। हम उसका उपयोग कर रहे हैं। केवल उपयोगी ही नहीं कर रहे हैं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी एक्सपोर्ट करने का कार्य कर रहे हैं। आज एक लाख 30 हजार स्टार्टअप देश में काम कर रहे हैं। आज भारत सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। भारत में सबसे ज्यादा 5जी यूजर्स हैं। 5जी भारत के शहर और गांव तक पहुंच चुकी है। आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

    खबरें और भी

    मन बड़ा रखकर करें कार्य

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चों से आवाहन किया कि बड़ा मन रखकर कार्य करें। कभी छोटा मन ना रखें। विश्वास के साथ कहता हूं कि अगर ईश्वर को हासिल करना चाहोगे तो ईश्वर की प्राप्ति भी होगी। कोई ताकत नहीं रोक सकती। कहा कि युवाओं को भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए। हमारे इसिहास में हर क्षेत्र में भारत की उपलब्धि व्याप्त है। सुश्रुत ने आधुनिक खोज के वर्षों पहले ही बता दिया था कि मलेरिया मच्छर के काटने से होता है जबकि पश्चिमी देश यही मानते रहे कि मलेरिया गंध से फैलता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से मन की परिधि बढ़ाने का आह्वान किया। बोले मन की आरोधी बढ़ाने में ही परमानंद है। 

    ये भी पढ़ेंः गोल्ड डायमंड होटल के रूम में रंगरेलियां मनाते मिले युवक-युवतियां, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने लड़कों को भेजा जेल

    ये भी पढ़ेंः IAS निधि गुप्ता वत्स ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमरोहा में पांच उपजिलाधिकारी व दो तहसीलदारों के तबादले