विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देह व्यापार की काली कहानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर असम से बुलाईं लड़कियां, ग्राहकों को देते थे होम डिलीवरी

Published: Sat, 22 Feb 2025 11:01 AM (IST)

Deh Vyapar In Hotel Meerut News Update एवी होटल में जिस्मफरोशी के रैकेट का खुलासा हुआ है। पूछताछ में कई ...और पढ़ें

Deh Vyapar: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Deh Vyapar: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. 14 फरवरी को असम और बिहार से आई थी युवतियां
  2. पहले भी एकबार आ चुकी है
  3. आरोपित ठेकेदार अर्जुन विदेशी लड़कियों की होम डिलीवरी भी करता था

जागरण संवाददाता, मेरठ। एवी होटल में जिस्मफरोशी का बड़ा रैकेट चल रहा था। होटल को किराए पर लेने वाले ठेकेदार अर्जुन का कई राज्य और देशों तक बड़ा नेटवर्क जुड़ा है। असम और बिहार के अलावा विदेशी लड़कियों को भी जिस्मफरोशी के लिए बुलाता था। होटल के अलावा निजी रूम पर भी लड़कियों को भेजता था।

असम और बिहार की लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि 14 फरवरी से मेरठ में आई थी। अर्जुन ने उनका लड़कों के साथ हरिद्वार का टूर बुक किया था। हरिद्वार की एक बुकिंग करने के बाद होटल में रह रही थी। पुलिस ने अर्जुन और पांच ग्राहकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। तीनों लड़कियों के स्वजन नहीं आए, इसलिए फिलहाल उन्हें नारीनिकेतन भेज दिया। जानी थाने के पावटी निवासी जोगेंद्र का बागपत रोड पर एवी होटल है।

असम की दो और बिहार की एक लड़की मिली

होटल को मलियाना की चौधरी कालोनी निवासी अर्जुन ने दो लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर लिया था। पिछले काफी दिनों से होटल के अंदर जिस्मफरोशी हो रही थी। एएचटीयू और टीपीनगर पुलिस ने होटल में छापा मारकर ठेकेदार अर्जुन और पांच ग्राहक छोटू पुत्र मोनू कुमार निवासी इंचौली, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र मंगल सिंह, तरुण पुत्र जशवीर सिंह, अंकित पुत्र फूलसिंह निवासीगण मलियाना और मुकेश पुत्र जगन्नाथ शिवपुरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। होटल के अंदर से असम की दो और बिहार की एक लड़की मिली है। उक्त तीनों को भी नारीनिकेतन भेजा गया।

लड़कियों ने पूछताछ में दी जानकारी

इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि असम और बिहार की लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर अर्जुन से दोस्ती हुई। मैसेंजर पर चेट होने पर अर्जुन ने उन्हें मोटी रकम देने का भरोसा देकर बुलाया। इससे पहले भी एक बार आ चुकी है, यह उनका दूसरा राउंड था। 14 फरवरी से मेरठ में है। अर्जुन के मोबाइल से अनेक राज बेनाब हुए है। वह देश ही नहीं विदेशी लड़कियों के भी संपर्क में है। बुकिंग पर विदेश से भी लड़कियां बुलाता है। होटल के अलावा निजी रूम पर भी लड़कियों की डिलिवरी देता है। यहां तक की युवकों के साथ घूमने के लिए भी लड़कियों को पैकेज बना रखा है।

हरिद्वार का टूर करा चुका है

असम की लड़कियों को हरिद्वार का टूर करा चुका है। अर्जुन ने सभी लड़कियों के रेट अलग अलग तय कर रखे है। उसके मोबाइल में शहर के अलावा भी मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ तक के लोगों के नंबर मिले है, जिन्हें लड़कियां मुहैया करा चुका है। यानि अर्जुन का जिस्मफरोशी में बड़ा नेटवर्क है। तत्काल में दिल्ली से लड़कियों को बुलाता था।

ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: अनिरुद्ध कुमार पांडे नहीं हूं... कानपुर अब धोखा, आखिर क्यों संत प्रेमानंद ने कही ये बात

ये भी पढ़ेंः दो कोबरा समेत 10 सांप निकले... एक कोठरी से सांपों के रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग की टीम ​निकालते हुई हैरान

होटल को किया सील

क्राइमसीन के लिए फिलहाल पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। उसके भी मुकदमे में साक्ष्य के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। होटल से मिले रिकॉर्ड की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।