Delhi-Meerut Expressway के काशी टोल प्लाजा पर भाजपाइयों के वाहनों के कारण लगा लंबा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम के कारण लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को काफी देर तक परेशा ...और पढ़ें

HighLights
काशी टोल प्लाजा पर भाजयुमो का स्वागत कार्यक्रम।
टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे।
दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के मेरठ में प्रथम आगमन के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया था।
स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकाले गए लंबे काफिले के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि युवाओं ने अनुशासन में रहकर स्वागत किया। प्लाजा पर कोई संबोधन कार्यक्रम नहीं था, इसलिए कुछ मिनट में वाहन कार्यालय की ओर चले गए थे।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मंथन में हुई चुनावी चर्चा
मेरठ : भाजपा ने एक नई पहल की। संगठनात्मक विस्तार व विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए वर्तमान जिलाध्यक्ष व सभी पूर्व जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। पुराने अनुभवों व रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। बागपत रोड स्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के आवास पर रविवार को मंथन हुआ।
खबरें और भी
इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग, चरण सिंह लिसाड़ी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज तथा मुकेश सिंघल सम्मिलित हुए। विवेक रस्तोगी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों के अनुभवों की अमूल्य धरोहर पर संगठन आगे बढ़ता है। गौरतलब है कि इनमें से राजेंद्र अग्रवाल बाद में सांसद बने।
चरण सिंह लिसाड़ी मेरठ विकास प्राधिकरण के मनोनीत पार्षद हैं, वहीं मुकेश सिंघल छावनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में हैं। इसमें निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा भविष्य की रणनीति पर निरंतर विचार-विमर्श होता रहे।