Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Meerut Expressway पर छंटेगा रात का अंधेरा, स्ट्रीट लाइट से होगा जगमग

    By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:53 PM (IST)

    Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर से डासना खंड पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस हिस्से पर स्ट्रीट ल ...और पढ़ें

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर से डासना तक लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट। जागरण

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर से डासना तक लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट। जागरण

    HighLights

    1. काशी टोल प्लाजा से डासना तक 31 किमी हिस्से में डिवाइडर पर लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट

    2. एक महीने में पूर्ण हो सकता है कार्य, रात में डिवाइडर किनारे वाली लेन को बंद करके हो रहा काम

    जागरण संवाददाता, मेरठ। अंधेरे में डूबा रहने वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अब जगमग रहेगा। एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण यानी परतापुर से डासना वाले हिस्से में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। उम्मीद है कि एक महीने में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से डासना तक वाले हिस्से पर स्ट्रीट लाइट लगी है, जिससे उस हिस्से पर आवागमन में आसानी रहती है। डासना से परतापुर तक एक्सप्रेसवे पर अंधेरा रहता है। इससे रात में वाहन चालकों को समस्या होती है। इस पर दुर्घटना की आशंका रहती है। देर रात वाहनों की संख्या घट जाती है जिससे डर भी सताता है क्याेंकि यह हिस्सा खेतों के बीच से निकल रहा है।

    इस हिस्से पर अंधेरा रहने के कारण लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की मांग हो रही थी। उसी क्रम में एनएचएआइ (NHAI) ने इस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया। यहां पर रात में स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने का कार्य होता है, जिसके लिए डिवाइडर की तरफ वाली लेन को बंद किया जाता है।

    इन लाइटों के बीच सौर ऊर्जा से रोशन वाली स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही है। इस तरह से यहां बिजली व सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइट हो जाएंगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि एक-डेढ़ महीने में कार्य पूर्ण हो जाएगा।

    खबरें और भी

    वर्तमान में अंडरपास, इंटरचेंज पर ही है प्रकाश व्यवस्था

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर से डासना तक वर्तमान में अंडरपास व इंटरचेंज पर ही प्रकाश की व्यवस्था है। हालांकि पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लग जाने से अंधेरा रहने की समस्या समाप्त हो जाएगी.