विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से नहीं बढ़ेगा टोल, इस कारण लिया गया बड़ा फैसला

Published: Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM (IST)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार की ...और पढ़ें

आचार संहिता के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से नहीं बढ़ेगा टोल
आचार संहिता के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से नहीं बढ़ेगा टोल

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार की रात 12 बजे से इस मार्ग पर टोल नहीं बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यह आदेश जारी किया है।

काशी टोल प्रभारी दिवाकर यादव ने बताया कि एनएचएआई ने एक अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बढ़ोतरी की मंजूरी नहीं मिली है। इस एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल शुल्क 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर है।

उन्होंने बताया कि संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव एनएचएआइ की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआइयू) द्वारा 25 मार्च को दिया गया था। 2022 में टोल टैक्स सीमा में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाली सभी प्रकार की कारों के लिए टैरिफ शुल्क में 10 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: NDA गठबंधन में शामिल होने के साथ ही बदल गए रालोद के मुस्लिम नेताओं के सुर, बोले- विकास के रास्ते में है मोदी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।