विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ध्यान से आइए! आज शाम 5 बजे से रूट डायवर्जन, मेरठ सिटी में नहीं आ पाएंगे भारी वाहन; 51 स्थानों पर रावण दहन

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:48 AM (IST)

मेरठ में विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर रावण दहन और मेलों के आयोजन के कारण आज शाम 5 बजे से रूट ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. मेरठ में विजयदशमी पर 41 स्थानों पर रावण दहन होगा।

  2. आज शाम 5 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

  3. रोडवेज बसों व हल्के वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मंगलवार 20 अक्टूबर (आज) विजयदशमी (दशहरा पर्व) है। जिले में 36 व शहर में 15 स्थानों पर रावण दहन होगा। शहर में 17 स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। ऐसे में विजय दशमी पर शहर में इन सभी स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों लोग यहां पहुंचेंगे। सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। मकसद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने व लोगों की महफूज रखना है। 

रूट डायवर्जन के अनुसार, आज शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का पूरी तरह से प्रवेश बंद हो जाएगा। ऐसे में यदि आप स्वजन संग किसी आयोजन या अन्य स्थान पर वाहन से जा रहे है तो ध्यान से आइए। रूट डायवर्जन अच्छी तरह देख लें, ताकि गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इस दौरान रोडवेज बस, प्राइवेट बस व अन्य छोटे माल वाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

मेले, बाजार व भीड़ वाले स्थानों पर अन्य वाहनों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। यहां पार्किंग की व्यवस्था है। बैरिकेडिंग कर वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। वाहन चेकिंग तो होगी ही, स्टंटबाजी व तेज रफ्तार वाहन सीज कर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

रूट डायवर्जन के बाद आज शहर में ऐसे होगा वाहनों का आवागमन

  • दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बस, जिन्हें भैसाली बस अड्डे पर आना है, उन्हें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगेे। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
  • हरिद्वार-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली बसे मोदीपुरम होते हुए टैंक चौराहे से जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
  • बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसे जिनको भैंसाली बस अड्डे पर आना है वह साकेत चौराहे से जीरो माइल, बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे तक आ सकेंगी। वापसी में भी रोडवेज की बसे इसी रूट से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
  • मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेज से ग्राम मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड से कस्बा खरखौदा होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकेंगे।
  • जेलचुंगी चौराहे पर दशहरा मेले का आयोजन होने के कारण गढ़, मुरादाबाद की ओर से आने वाली बसे जिनको मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर जाना है, ऐसी सभी बसों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट किया गया है। वह तेजगढी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल, जीरो माइल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
  • डिग्गी तिराहा व तेजगढी चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। डिग्गी तिराहे से यूनिवर्सिटी रोड से जेल चुंगी की तरफ आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड पर डायवर्ट किया गया है।
  • एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को ई-मेल तिराहे की तरफ डायवर्ट किया गया है।
  • दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण बागपत तिराहा ( फुटबाल चौक ) से दैनिक जागरण तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के, भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास होकर एवं बागपत तिराहे ( फुटबाल चौक ) से बागपत रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • ब्रहमपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जा पाएंगे। ऐसे वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहे ( फुटबाल चौक ), मलियाना पुल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जो बागपत रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेले के आयोजन के कारण गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम पुलिया से सूरजकुंड मन्दिर की ओर तथा सूरजकुंड स्पोटर्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा।
  • भैसाली ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण जली कोठी से भैंसाली ग्राउंड की महताब तिराहे से भैंसाली ग्राउंड की ओर, सीएवी स्कूल थाना सदर साइड से भैंसाली ग्राउंड तथा गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैंसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मेरठ में 24-25 को बारिश से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में सर्दी का आगमन

शहर में शाम पांच बजे से बैरिकेडिंग कर भारी व अन्य छोटे माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा। शहर में रावण दहन व मेले को देखते हुए रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर वाहन सीज किए जाएंगे।

-

राजेश श्री वास्तव एसपी यातायात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।