Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में पकड़ी गई नकली रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री; आधे बने थे, कुछ तैयार थे, इतने में हो गई छापेमारी

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 05:25 PM (IST)

    लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर में चोरी छिपे नकली रेगुलेटर बनाने वाले माफिया शादाब पुत्र गफ्फार की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर सिटी मजि ...और पढ़ें

    यूपी के इस जिले में पकड़ी गई नकली रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री
    यूपी के इस जिले में पकड़ी गई नकली रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर में चोरी छिपे नकली रेगुलेटर बनाने वाले माफिया शादाब पुत्र गफ्फार की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर संग छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट  की छापेमारी में फैक्ट्री में भारी मात्रा में नकली रेगुलेटर बरामद किए और मालिक सहित चार कारीगरों को भी हिरासत में ले लिया है।

    सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि काफी समय से फैक्ट्री संचालन किया जा रहा था और सरकारी लोगो लगाकर बाजार में नकली रेगुलेटर बनाकर सप्लाई कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एवं लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मौके से पकड़े गए चारों कारीगरों से पूछताछ करने में जुटी है।

    व्यापारियों को नकली रेगुलेटर की सप्लाई

    लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालक शादाब शहर से लेकर देहात क्षेत्र में गैस की रिफिलिंग करने और छुटभैया गैस की दुकान खोल कर बैठे व्यापारियों को नकली रेगुलेटर की सप्लाई कर रहा था। 

    सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिजली विभाग, इनकम टैक्स फायर सर्विस के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सभी विभागों द्वारा  जांच कराई जाएगी। मौके से पुलिस ने एक दर्जन खैरात मशीन, बड़ी संख्या में बने और अधबने रेगुलेटर बरामद किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: काशीवासियों को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से लखनऊ का सफर पांच घंटे में होगा तय

    यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डेयरी संचालक पर फायरिंग के आरोपित की पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद शातिर इस्लाम गिरफ्तार