विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी विजिलेंस टीम ने की असली छापेमारी, बिजली चोरी का भय दिखाकर की वसूली... यूं आए गिरफ्त में

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 29 Oct 2026 05:30 AM (IST)

मेरठ के थापरनगर में एक फर्जी विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का डर दिखाकर लोगों से वसूली की। विद्युत विभाग ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. फर्जी विजिलेंस टीम ने थापरनगर में की वसूली।

  2. बिजली चोरी का डर दिखा लोगों को धमकाया।

  3. तीन पूर्व कर्मचारियों पर दर्ज हुई एफआईआर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। थापरनगर में विद्युत विभाग की फर्जी विजिलेंस टीम बनाकर तीन लोगों ने छापेमारी शुरू कर दी। भारी जुर्माना व रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी देकर फर्जी टीम ने लोगों से वसूली की। शिकायत पर सहायक अभियंता सूरज सिंह ने जांच की तो मामला सही मिला। आरोपितों की फुटेज व अन्य जानकारी में पता चला कि वह पूर्व में मैसर्स इंटेलीस्मार्ट में काम करने वाले कर्मचारी है। सहायक अभियंता ने थाना सदर बाजार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विद्युत विभाग के सदर बाजार केवी नार्थ द्वितीय सहायक अभियंता सूरज सिंह ने बताया कि वे 21 अक्टूबर 26 को शाम 3.30 बजे अवर अभियंता महेश कुमार के साथ थापर नगर क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि विद्युत विभाग की फर्जी विजिलेंस रेड टीम बनाकर कुछ लोग लोगों के यहां विद्युत चोरी पकड़े जाने की बात कहकर वसूली कर रहे हैं। पुराने विद्युत मीटर बदलकर विद्युत चोरी के प्रकरण समाप्त कराने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने लाइनमैन मलखान सिंह एवं आशीष कुमार के साथ थापर नगर बताई कालोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ लोगों को विद्युत मीटर एवं विद्युत चोरी की वीडियो रिकार्डिंग करते देखा। आरोपितों ने बताया कि वह विभाग के आदेश पर मीटर बदलने आए है। इसके बाद वह आरोपित चले गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि आरोपितों को मीटर बदलने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।

आरोपितों की पहचान उमर पुत्र इस्लाम निवासी देवपुरी, संजीव जोशी पुत्र बृजलाल जोशी व नरेश उर्फ सागर निवासी माधवपुरम के रूप में हुई। आरोपित पूर्व में स्मार्ट मीटर बदलने वाली कार्यदायी संस्था मैसर्स इंटेलीस्मार्ट में कार्य कर चुके हैं। उन्हें कंपनी ने हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग की रेड टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी। लोगों को विद्युत चोरी का डर दिखाकर वह वसूली करने लगे व पुराने मीटर बदलकर मामला समाप्त करने का आश्वासन देते थे। सहायक अभियंता सूरज सिंह ने तीनों के खिलाफ थाना सदर बाजार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।