विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, 26.50 करोड़ जीएसटी चोरी में शाह मोहम्मद को कोर्ट ने भेजा जेल

Published: Fri, 06 Dec 2024 02:44 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 06 Dec 2024 03:55 PM (GMT+05:30)

Meerut Crime News In Hindi पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को 26.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में जीएसटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया कादिर राना का बेटा शाह आलम कोर्ट मे पेश किया गया।
मुजफ्फरनगर में जीएसटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया कादिर राना का बेटा शाह आलम कोर्ट मे पेश किया गया।

HighLights

  1. केंदीय वस्तु एवं सेवाकर की टीम ने फैक्ट्री पर मारा था छापा
  2. केंदीय वस्तु एवं सेवाकर की टीम ने भागते हुए पकड़ा था कादिर राना का बेटा

जागरण संवाददाता, मेरठ। डीजीजीआइ की टीम ने शुक्रवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में शाह मोहम्मद को जेल भेज दिया।

दो साल की अवधि में किए गए टैक्स चोरी के दस्तावेज टीम ने कोर्ट में पेश किए। मुजफ्फरनगर की राणा स्टील पर 22 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। बहस के दौरान शाह मोहम्मद के वकीलों ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठित फर्म है। 200 करोड़ का टर्न ओवर है। लिहाजा 10 प्रतिशत रकम जमा कराकर उन्हें छोड दिया जाए। 

कल केंदीय वस्तु एवं सेवाकर की टीम ने मारा था छापा

केंदीय वस्तु एवं सेवाकर की टीम ने पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राना की फैक्ट्री में छापा मारा था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने टीम का विरोध कर टीम पर हमला कर दिया था। एक गाड़ी में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। टीम ने पूर्व सांसद के एक पुत्र को हिरासत में लिया था, जिसे लेकर वह मेरठ चली गई थी। घटनाक्रम की सूचना के बाद एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंचे। उसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की थी।

फैक्ट्री के मालिक हैं सपा नेता कादिर राना

गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 मेरठ से सीजीएसट की तीन टीमों ने मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वहलना चौक के निकट राना स्टील प्राइवेट लिमिटेड, अंबा स्टील और सर्वोत्तम स्टील फैक्ट्री में छापेमारी की थी। राना स्टील फैक्ट्री के मालिक पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राना हैं। इस फैक्ट्री में जब टीम ने घुसने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद लगभग 300 से अधिक कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। कर्मचारियों ने सीजीएसटी के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं हाथापाई कर दी। विरोध करने पर टीम पर हमला कर दिया गया और एक गाड़ी में पथराव कर तोड़फोड़ की गई।

ये भी पढ़ेंः सपा नेता कादिर राना की फैक्ट्री पर CGST की छापेमारी, लोगों ने टीम पर किया पथराव; पूर्व सासंद का बेटा हिरासत में

ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर में नकली दूध-पनीर की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल से दो मिनट में बनाते थे माल, दिल्ली-नोएडा में सप्लाई

दस्तावेज लेकर भागा था कादिर राना का बेटा

इसी दौरान एक युवक कुछ दस्तावेज लेकर दीवार फांदकर भागने लगा तो तभी दूसरी तरफ खड़ी सीजीएसटी की टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक शाह मोहम्मद राना बताया गया है, जो पूर्व सांसद कादिर राना का पुत्र है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और टीम को राना स्टील फैक्ट्री में प्रवेश दिलाया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि टीम के साथ अभद्रता और मारपीट समेत गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिली थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।