Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: किशाेरी से पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खाली मकान में खून से लथपथ मिली लड़की

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:44 PM (IST)

    Meerut Rape Case Update News लोहियानगर में किशोरी को सुबह तालिब नाम का युवक अपने साथ ले गया और उसने एक मकान में अपने पांच दोस्तों को बुला लिया। यहां क ...और पढ़ें

    Meerut News: मौके पर पड़े किशाेरी के कपड़े व अन्य सामान।
    Meerut News: मौके पर पड़े किशाेरी के कपड़े व अन्य सामान।

    HighLights

    1. पुलिस टीम ने घटनास्थल की पड़ताल की, फोरेसिंक जांच भी
    2. आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शनिवार को लोहियानगर में हुई हैवानियत ने बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। सुबह दस बजे किशोरी को घर से अगवा कर आरोपित चाचा के खाली मकान में ले गया। वहां पर अपने दोस्तों को बुलाकर शाम तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

    बदहवास होने पर किशोरी को मकान के अंदर ही छोड़कर आरोपित भाग गए। शाम तक तलाश करने के बाद स्वजन को किशोरी खून से लथपथ अवस्था में किन्नर के मकान के अंदर मिली। उसके कपड़े बदलवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। खून अधिक बहने से तत्काल ही किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित और उसके साथियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

    मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई करती है किशाेरी

    लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई कर रही हैं। किशोरी के माता-पिता दोनों ही काम पर जाते है। रोजाना की तरफ शनिवार को भी माता-पिता काम पर चले गए थे। इसी बीच किशोरी घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी एवन कॉलोनी निवासी तालिब वहां पर पहुंचा। तालिब सुबह करीब दस बजे किशोरी को बहलाफुसला कर अपने चाचा राशिद के एवन कॉलोनी स्थित खाली पड़े मकान में ले गया। उसका चाचा किन्नर है। यह मकान भी दो दिन पहले किराएदारों से खाली हुआ है।

    तालिब ने पांच दोस्तों को बुला लिया

    आरोप है कि तालिब ने वहां पर अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के निजी अंगों से खून बहने से वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में छोड़कर सभी आरोपित फरार हो गए। देर शाम काम से घर लौटे तो किशोरी नहीं मिली। उसके बाद पड़ोसी ने बताया कि सुबह किशोरी को तालिब अपने साथ ले गया था। तभी सभी लोग तालिब के घर पर पहुंच गए। पहले उसने किशोरी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

    खबरें और भी

    घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

    थाने में शिकायत की धमकी दी, तब उसने किशोरी के बारे में जानकारी दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, जहां किशोरी बेहोश पड़ी थी। उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। तत्काल परिवार के लोगों ने उसके कपड़े बदले और पुलिस को सूचना दी।

    ये भी पढ़ेंः शामली के गुड्डन हत्याकांड का शूटर एनकाउंटर में घायल, यूपी पुलिस के दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

    सीओ मौके पर पहुंचे

    सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सीओ कोतवाली और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम को बुलाया गया। साथ ही किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

    किशोरी को आरोपित तालिब सुबह ही उसके घर से लेकर आया था। उसके बाद अपने चाचा के मकान में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। तालिब और उसके साथियों की धरपकड़ को पुलिस दबिश डाल रही है। आशुतोष कुमार, सीओ कोतवाली