Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने की गुझिया, कीमत सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

    Holi 2026 : मेरठ में होली के लिए सोने का पतरा चढ़ी गुझिया आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम या 4500 रुपये प्रति पीस है ...और पढ़ें

    मेरठ में उपलब्ध सोने की गुझिया

    मेरठ में उपलब्ध सोने की गुझिया

    HighLights

    1. सोने का पतरा चढ़ी गुझिया होली का मुख्य आकर्षण।

    2. खोया और स्वर्ण भस्म से बनी, कीमत ₹4500 प्रति पीस।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। 

    होली का त्योहार गुझियों की मिठास के बिना अधूरा है। लेकिन त्योहार की पिचकारी और गुलाल की तरह गुझिया भी अपडेट हो गई हैं। अगर आप शाही अंदाज में अपनी होली मनाना चाहते हैं तो निश्चित ही सोने का पतरा चढ़ी गुझिया आपको लुभाएगी।

    यह खोया के साथ स्वर्ण भस्म के अनोखे स्वाद से सराबोर है। 4500 रुपये प्रति पीस कीमत में मिलने वाली इस गुझिया के लिए आपको प्री-ऑर्डर करना होगा.

    अपने शहर में एक-दो तरह की नहीं पूरे 25 तरह की गुझियों का स्वाद ले सकते हैं। इनमें केसर, स्ट्राबेरी, चाकलेट, बादाम, हरियाली गुजिया शामिल हैं। यूं तो मावा के साथ ड्राइफ्रूट की फिलिंग वाली परंपरागत गुझियों के शौकीनों की संख्या अच्छी खासी है लेकिन बच्चों को हर चीज में नयापन चाहिए।

    इसी को देखते हुए बाजार में गुझियों की विस्तृत रेंज लांच की गई है। सोने के वर्क वाली गुझिया होली पर आकर्षण का केंद्र बनी है।

    यह गुझिया यहां उपलब्ध

    तेजगढ़ी और दिल्ली रोड स्थित बंगाल स्वीट हाउस में यह गुझिया उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के संचालक समीर थापर ने बताया कि यह गुझिया सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। एक किग्रा में 30 से 35 पीस आते हैं।

    एक गुझिया का रेट लगभग 4500 रुपये

    एक गुझिया का रेट लगभग 4500 रुपये है। इसमेंं खोया के साथ स्वर्ण भस्म भी मिश्रित किया गया है। बताया कि उन्होंने 25 प्रकार की गुजिया तैयार की हैं। इन प्रीमियम गुझिया के दाम 1350 से 26 सौ रुपये प्रति किग्रा है। सामान्य ड्राइ गुजिया 540 और चाशनी वाली 690 रुपये प्रति किलोग्राम है।

    खबरें और भी