Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर गुजरात की टूरिस्ट बस पिलर से टकराई, इसमें सवार 42 यात्रियों में मची चीख-पुकार

    By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुजरात की एक टूरिस्ट बस का टायर फटने से वह रैपिड रेल के पिलर से टकरा गई, जिसमें चालक-क्लीनर समेत कई या ...और पढ़ें

    हादसे के बाद टूरिस्ट बस।

    हादसे के बाद टूरिस्ट बस।

    HighLights

    1. पल्लवपुरम क्षेत्र में हुआ हादसा, बस का चालक साइड का अगला टायर फटा।

    2. गांधीनगर से दो बच्चों समेत 20 महिला और 20 पुरुष धार्मिक यात्रा के लिए चले थे।

    जागरण संवाददाता,मोदीपुरम (मेरठ)। हरिद्वार से मथुरा के लिए जा रही गुजरात के गांधी नगर की टूरिस्ट बस देर रात 1:30 बजे पल्लवपुरम क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें 42 लोग सवार थे।

    बस का चालक साइड का अगला टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर रैपिड रेल (मेरठ मेट्रो ट्रेन) के पिलर से टकराकर रूक गई। इसमें आठ लोगों को मामूली और चालक व क्लीनर को अधिक चोट लगी।  सवारियों की चीख पुकार के बीच मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने बस हटवाकर जाम खुलवाया और घायलों का उपचार कराया।

    g6

    गुजरात के गांधीनगर से 25 जून को प्राइवेट टूरिस्ट में दो बच्चों समेत 20 महिला और 20 पुरुष धार्मिक यात्रा के लिए चले थे। सभी जोड़े दंपती हैं, जिनमें एक बच्चा 11 महीने का है। बस में सवार जगदीश प्रजापति ने बताया कि गांधीनगर से चलने के बाद सबसे पहले उज्जैन, चित्रकूट, बनारस, अयोध्या से हरिद्वार पहुंचे थे।

    गुरुवार रात को अयोध्या से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए बस में चल दिए। देर रात करीब 1:30 बजे बस दून हाईवे पर एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल के पास पहुंची थी। सभी श्रद्धालु और बच्चे सो रहे थे। तभी चालक साइड का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक तरफ भागी और रैपिड-मेट्रो के पिलर से टकराकर रूकी। टक्कर लगते ही सभी नींद से जागे और चीख पु़कार मच गई।

    खबरें और भी

    राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिससे मौके पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और बस से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। चालक व क्लीनर समेत अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। चालक और क्लीनर के पैर में अधिक चोट है। पुलिस ने बस को क्रेन से खिंचवाकर सड़क किनारे खड़ी कराई, जिससे जाम खुल सका। बाकी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। एसओ पल्लवपुरम भरत सारस्वत का कहना है कि टायर फटने से बस पिलर से टकराई थी। हल्की चोट थी, जिनका उपचार हुआ। बाकी सभी सुरक्षित हैं। रात ही जाम खुलवा दिया गया।