Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदमाशों ने रंगदारी में मांगी पांच लाख रूपये और सात सौ किलो मिठाई

    By Edited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2016 01:46 PM (IST)

    सरधना रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिको से रंगदारी मे पांच लाख रुपये और सात सौ किलो मिठाई मांगी गई है। पुलिस को शक है कि उधम सिंह की ओर से चेयर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मेरठ (जेएनएन)। सरधना रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिको से रंगदारी मे पांच लाख रुपये और सात सौ किलो मिठाई मांगी गई है। पुलिस को शक है कि उधम सिंह की ओर से चेयरमैन नाम बताकर कॉल की गई है। कॉल लखनऊ के मोबाइल टावर से टच हो रही है।

    स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक अनिल बंसल का परिवार सरधना कस्बे मे रहता है। अनिल बंसल के भाई पिंटू दुकान पर बैठते है। गुरुवार दोपहर एक बजे अनिल के मोबाइल पर काल आई, जिसमे बताया कि तुम दोनों भाई सुधर जाओ नही तो अंजाम बुरा होगा। धमकी देने वाले ने पांच लाख रुपये और सात सौ किलो मिठाई पहुंचाने की बात कही इसके बाद फोन काट दिया।

    हालांकि रकम और मिठाई पहुंचाने का स्थान नही बताया है। कुछ देर बात फोन पर मैसेज भी आया। अनिल बंसल ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। एसओ यादराम यादव ने बताया कि जिस नंबर से कॉल की गई है वह लखनऊ के टावर से टच हो रही है। रंगदारी का शक कुख्यात उधम सिंह पर जताया जा रहा है। एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है।