Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक, सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी; दो ग‍िरफ्तार

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:45 AM (IST)

    यूपी के मेरठ में पुल‍िस ने बीते 21 जुलाई को मह‍िला पर हुए जानलेवा हमले का पर्दाफाश कर द‍िया है। मह‍िला पर हमला क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसके पत‍ि ने ह ...और पढ़ें

    पुल‍िस ने मह‍िला पर हमला करने वाले दो शूटरों को क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    पुल‍िस ने मह‍िला पर हमला करने वाले दो शूटरों को क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. पत‍ि-पत्नी के बीच अक्‍सर होता था व‍िवाद
    2. पति‍ ने सऊदी में बैठे-बैठे पत्नी की हत्‍या की रची साज‍िश
    3. पुल‍िस ने दो शूटरों को क‍िया ग‍िरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध है। मोबाइल फोन पर भी झगड़ा हुआ। पत्नी ने सफाई भी दी, लेकिन वह नहीं माना। सऊदी अरब में बैठे-बैठे पत्नी की हत्या की साजिश रची और सगे भांजे को सुपारी भी दे दी। बेटे के साथ बाइक पर पुरकाजी जा रही महिला पर हमले का पुलिस ने राजफाश कर दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

    महिला की हत्या के लिए सऊदी अरब में बैठे पति ने भांजे को सुपारी दी थी। भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला पर गोली चलाई थी। महिला के बाइक से गिरने पर गोली नहीं लग पाई थी। दोनों आरोपि‍यों ने महिला पर बलकटी से भी वार किए और मौके से भाग गए। पुलिस ने व्‍हॉट्सऐप कॉल की डिटेल के आधार पर दोनों को पकड़ा है।

    एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ शुचिता सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 21 जुलाई की सुबह गंगानगर के ईशापुरम निवासी प्रियंका पत्नी प्रवीण बेटे विनय के साथ बाइक पर पुरकाजी जा रही थी। महिला के घर से निकलने के बाद से ही प्रवीण का भांजा राहुल निवासी बंशीपुरा, थाना दौराला (हाल निवासी बापूधाम, गाजियाबाद) अपने साथी निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर (हाल निवासी असालतनगर गाजियाबाद) उसका पीछा कर रहे थे।

    सऊदी अरब से प्रवीण लगातार राहुल को प्रियंका का मूवमेंट बता रहा था। प्रियंका सुबह करीब 8:54 बजे बेटे विनय के साथ पुरकाजी जाने के लिए निकली। आरोपियों ने पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हेडा गांव से पहले रजवाहे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर विनय की बाइक रुकवा ली। उसके बाद राहुल और निशांत ने प्रियंका पर गोली चला दी।

    खबरें और भी

    गोली चलने से पहले ही प्रियंका बाइक से नीचे गिर गई। वारदात को अंजाम देने के लिए प्रवीण ने 20 हजार एडवांस दिए थे, जो राहुल ने निशांत को दिए थे। उसने दस हजार की बाइक और अन्य रकम से तमंचे खरीदे थे। पुलिस ने दोनों को पल्लवपुरम से गिरफ्तार कर दो तमंचे, बलकटी और कारतूस तथा हमले में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली। सीओ ने बताया कि मुकदमें दोनों शूटर व प्रवीण को आरोपित बनाया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ सकुशल अपने घर है।

    ऐसे रची गई थी साजिश

    मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौडा निवासी प्रवीण सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। प्रवीण को शक था कि पत्नी प्रियंका का अन्य युवकों के साथ संबंध है। इसी के चलते दोनों में विवाद रहता था। दोनों का फोन पर झगड़ा होता रहता था। मार्च में जब प्रवीण भारत आया था, तब उसने प्रियंका की हत्या कराने की साजिश की थी। प्रवीण ने अपने भांजे राहुल को तैयार किया था। प्रवीण ने कई बार राहुल की आर्थिक मदद की थी, इसलिए वह तैयार हो गया। तय हुआ था कि प्रवीण के सऊदी अरब वापस जाने के बाद वारदात को अंजाम देना है। प्रवीण मई में सऊदी अरब लौट गया था।

    ऐसे पकड़ में आए शूटर

    फिलहाल राहुल गाजियाबाद में रह रहा था। उसने वहां से एक नया मोबाइल व सिम खरीदा, जिस पर प्रवीण से बातचीत होती थी। प्रवीण सऊदी अरब से ही दोनों को दिशा निर्देश दे रहा था। 14 जुलाई को राहुल व निशांत ने ईशापुरम स्थित प्रियंका के घर की रेकी की थी। पुलिस ने प्रवीण की व्‍हॉट्सऐप कॉल का आइडीपीआर निकलवाया। देखा गया कि वारदात के दिन प्रवीण राहुल से अन्य नंबर पर लगातार बात कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने राहुल व निशांत को पकड़ा।

    यह भी पढ़ें: Meerut News: जर्मनी से आई भाभी ने देवर को दिलाई 'दर्द' से मुक्ति; मानवाधिकार आयोग ने बैठाई नशामुक्ति केंद्र पर जांच

    यह भी पढ़ें: गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड में 31 जुलाई को आएगा फैसला; तीन युवकों की नृशंस हत्या से 2008 में दहल गया था मेरठ