विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IPS अदिति सिंह, जिनका नाम देश के सर्वश्रेष्ठ 100 पुलिस अधिकारियों में हुआ शामिल; मेरठ से है इनका नाता

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 13 Aug 2026 12:38 PM (IST)

मेरठ की बेटी और डीसीपी पंचकुला अदिति सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में ...और पढ़ें

आइपीएस अदिति सिंह।

आइपीएस अदिति सिंह।

HighLights

  1. फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी की गई सूची।

  2. मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल की पुरातन छात्रा हैं अदिति सिंह।

  3. सूची में उत्तर प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों का नाम है शामिल 

राजेंद्र शर्मा, मेरठ। देववाणी संस्कृत में अदिति शब्द का शाब्दिक अर्थ असीम एवं अनंत है। यानि जिसकी कोई सीमा न हो। जहां तक व्यक्तित्व की बात है, अदिति नाम की बेटियां सामान्यत: जीवन में एक स्वतंत्र सोच, दयालु एवं आत्मविश्वासी स्वभाव की मानी जाती हैं। शहर की आइपीएस बेटी अदिति सिंह पर भी यह बातें बिल्कुल सटीक बैठती हैं।

वर्तमान में डीसीपी पंचकूला हरियाणा के पद पर तैनात अदिति ने अपनी कार्यप्रणाली से क्रांतिधरा का गौरव पूरे देश में बढ़ाया गया है। उनको फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के सौ सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची में सम्मिलित किया गया है। यह सूची अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनमित्र पुलिसिंग जैसे कई मानकों पर आधारित है।

p11

माता ज्योति सिंह, पिता डाॅ. संजीव सिंह व भाई आशीष सिंह के साथ आइपीएस अदिति सिंह बाएं से दूसरे। सौ. स्वजन

सोफिया गर्ल्स स्कूल की पुरातन छात्रा

वर्ष-2021 बैच की आइपीएस अधिकारी अदिति सिंह शहर के प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट की पुरातन छात्रा रही हैं। अदिति ने वर्ष-2011 में दसवीं एवं वर्ष-13 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष-2017 में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उनका परिवार शहर की डिफेंस एन्क्लेव कंकरखेड़ा कालोनी में रहता है। उनने पिता डा. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं। माता ज्योति सिंह मेरठ तहसील में वरिष्ठ सहायक हैं।

अदिति की सबसे पहले तैनाती एएसपी के रूप में पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में हुई। उनकी मम्मी ज्योति का कहना है कि बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही है। वह नृत्य में पारंगत है। वाद-विवाद में सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुनी गई हैं। वहीं, खेलों में भी कालेज स्तर पर वालीबाल टीम की भी कैप्टन रह चुकी हैं। समाज सेवा की भावना भी बचपन से है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

इन आधार पर किया चयन

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने यह सूची पूरे देश में पुलिस नेतृ़त्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं के मूल्यांकन के आधार पर तैयार की है। इस सूची में जिला पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ पुलिस की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जारी सूची के हरियाणा सेक्शन में अदिति सिंह-डीसीपी एमडीसी जोन पंचकूला का नाम दर्ज है। हरियाणा की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर है।

कई स्तरों पर जुटाई जानकारी

सर्वेक्षण में अधिकारियों के चयन के लिए अधिकारिक आंकड़ों, प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विभिन्न जानकारी एवं क्षेत्रीय फीडबैक समेत विभिन्न स्रोतों का प्रयोग किया गया। अधिकारियों के मूल्यांकन में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में सुधार, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेही, पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क जैसे पहलुओं को आधार बनाया गया।

उत्तर प्रदेश के 10 पुलिस अफसर

सूची में उत्तर प्रदेश से 10 पुलिस अफसर शामिल 

  • आकाश पटेल चंदौली
  • अनुराग आर्या बरेली
  • अपर्णा रजत कौशिक मिर्जापुर
  • दीक्षा शर्मा ईस्ट जोन लखनऊ
  • डा. कौस्तुभ गोरखपुर
  • इलामारन जी एटा
  • केके विश्नोई संभल
  • प्राची सिंह आंबेडकरनगर
  • डा. इराज राजा गाजीपुर
  • सर्वानंद टी अमेठी

टाप-25 पर सबकी नजर

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी सौ अधिकारियों की यह सूची अंतिम शीर्ष रैकिंग नहीं है। सूची में शामिल अधिकारियों के प्रदर्शन के अगले मूल्यांकन के बाद देश के टाप-25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी। इन अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'लंबित मामले निपटेंगे, संवदेनशील मामलाें में होगी तुरंत कार्रवाई'; पंचकूला में नई DCP का एलान, IPS अदिति सिंह ने संभाली कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।