विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेब सिनेमा पर गूंजा सनी देओल का डायलाग... हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Jan 2026 02:39 PM (IST)

टीवी कलाकार और जूनियर सनी देओल ने मेरठ के वेब सिनेमा मॉल में 'बॉर्डर-2' फिल्म का प्रचार किया। उन्होंने साथी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. जूनियर सनी देओल ने मेरठ में 'बॉर्डर-2' फिल्म का प्रचार किया।

  2. उन्होंने प्रसिद्ध "हिंदुस्तान जिंदाबाद" डायलॉग बोल वाहवाही लूटी।

  3. वेब सिनेमा मॉल में साथी कलाकारों संग लड्डू भी बांटे गए।

जागरण संवाददाता, मेरठ। टीवी कलाकार व जूनियर सनी देओल ने शनिवार को वेब सिनेमा शापिंग माल में अपने साथी कलाकारों संग बार्डर-2 फिल्म देखने आए लोगों को लड्डू खिलाकर फिल्म का किया प्रमोशन किया।

इस दौरान उन्होंने बार्डर-2 के फेमस डायलाग, आवाज कहां तक जानी चाहिए, लाहौर तक हिंदुस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है जिंदाबाद रहेगा, डायलॉग बोलकर लोगों की वाहवाही लूटी। लोगों ने ताली बजाकर इसकी सराहना की और बार्डर फिल्म को अच्छा बताया। जूनियर सनी देओल ने कपिल शर्मा शो लाफ्टर चैलेंज कामेडी सर्कस अन्य रियलिटी शो में हिस्सा लिया था।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुनील दत्त, संजीव, विनय सहगल, शकील अहमद व जूनियर अमिताभ बच्चन प्रमोद भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।