Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2026: भैंसाली अड्डा शिफ्ट करने की तैयारी, रोडवेज बसों का इस तरह होगा संचालन

    By Anand Prakash Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के कारण भैंसाली बस अड्डे से बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट करने की तैयारी है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. भैंसाली बस अड्डा सोहराब गेट डिपो पर होगा शिफ्ट।

    2. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लिया गया यह अहम निर्णय।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भैंसाली अड्डे से बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट किया जाना है। उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा आरंभ होने के दिन से ही बस अड्डा शिफ्ट करने की तैयारी कर रखी है।

    हालांकि यह भी देखा जाएगा कि कांवड़ियों का आगमन कैसा है। यदि कांवड़ियों की संख्या अधिक रहती है, तो 31 जुलाई से भैंसाली बस अड्डा से संचालित होने वाली बसों को सोहराबगेट डिपो से संचालित किया जाने लगेगा। यदि कांवड़ियों का आगमन कम संख्या में रहता है, तो यह तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

    भैंसाली डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल का कहना है कि प्रशासनिक एवं यातायात पुलिस अधिकारियों की तरफ से जब भी निर्देश मिलेगा, उसके 12 घंटे के अंदर भैंसाली डिपो की बसों के संचालन को सोहराबगेट डिपो पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है।उन्होंने बताया कि भैंसाली डिपो से मेरठ के तीनों डिपो, आसपास जिलों के डिपो और दूसरे राज्यों समेत लगभग 1500 बसें प्रस्थान करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: दिल्ली-रुड़की हाईवे पर होगी वनवे व्यवस्था, Ganga Expressway का खरखौदा कट होगा बंद; जारी हाेंगे वाहन पास

    रोडवेज बसों के संचालन की यह रहेगी व्यवस्था 

    • दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ आने वाली रोडवेज बस डीएमई से भोजपुर कट से नीचे उतरकर हापुड़ होकर चौकी साइलो-3 से टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए सोहराब गेट बस अड्डे पर पहुंचेंगी। इसी तरह से वापस दिल्ली जाएंगी।
    • मेरठ से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून को जाने वाली रोडवेज बसें सोहराब गेट अड्डे से संचालित होकर तेजगढी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, बहसूमा से मीरापुर (मुजफ्फरनगर) की तरफ एवं वाया बिजनौर होकर हरिद्वार की तरफ जा सकेंगी।
    • मवाना अड्डे एवं अंबाला स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली प्राइवेट बसें गंगानगर थाने के पास से संचालित की जाएंगी।
    • हापुड-बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें एल ब्लाक चौकी से संचालित होंगी। किला परीक्षितगढ़ पर चलने वाली समस्त प्राइवेट बसें चौकी यादगारपुर वसंत बिहार किला रोड से संचालित होंगी।
    • शहरी क्षेत्र में चलने वाली सिटी बसें 29 जुलाई सुबह आठ बजे से बंद कर दी जाएंगी।

    खबरें और भी