Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में बदला ट्रैफिक: दिल्ली-रुड़की हाईवे वन-वे, दिल्ली-उत्तराखंंड जाने के लिए चुनें ये रास्ते

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:09 AM (IST)

    हरिद्वार से 25 लाख कांवड़ियों के जल उठाने के बाद दिल्ली-रुड़की हाईवे पर भीड़ बढ़ने से पुलिस ने तत्काल वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है। शहर के अंदर भी सोम ...और पढ़ें

    मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास हरिद्वार की ओर जाने वाली साइड में सड़क के बीच बैरीकेटिंग लगाकर वन वे की व्यवस्था करते एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव। जागरण।

    मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास हरिद्वार की ओर जाने वाली साइड में सड़क के बीच बैरीकेटिंग लगाकर वन वे की व्यवस्था करते एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव। जागरण।

    HighLights

    1. दिल्ली-रुड़की हाईवे पर कांवड़ियों के लिए वन-वे लागू

    2. मेरठ शहर में सोमवार रात से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    3. औघड़नाथ मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को कड़ी सुरक्षा

    जागरण संवाददाता, मेरठ। हरिद्वार से दो दिनों में 25 लाख कांवड़ियों ले जल उठाया है। इसी के चलते दिल्ली-रुड़की हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। तत्काल ही पुलिस ने हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली सड़क पर कांवड़िये और दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ के हल्के वाहनों का संचालन कर दिया है। 

    दिल्ली, हापुड़ और गढ़ रोड पर भी यातायात की तिथि में बदलाव किया गया है। सोमवार की रात से शहर के अंदर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। एक तरफ हल्के वाहन और दूसरी तरफ कांवड़ियों का संचालन कर दिया जाएगा।

    कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली-रुड़की हाईवे को वन-वे कर दिया गया

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों को ही बंद किया गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद ही आगे की निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर और गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात चलता रहेगा, यहां कांवड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर के अंदर भी कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए तिथि में बदलाव किया जा सकता है।  

    दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दिल्ली से सहारनपुर और उत्तराखंड ऐसे जा सकेंगे वाहन :

    1. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरफ से एनएच-9 से आने वाले वाहन डासना से पेरीफेरल होते हुए खेकड़ा इंटरचेंज से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़कर देहरादून-सहारनपुर की तरफ जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होंगे।
    2. देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ-रुड़की हाईवे पर आने वाला यातायात इकोनामिक कॉरिडोर से मेरठ-करनाल हाईवे पर उतरकर आ सकेगा। इसी मार्ग से वापसी होगी।
    3. दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई (सोनीपत, हरियाणा) से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।

    गंगा एक्सप्रेसवे से ऐसे जा सकेंगे वाहन

    • गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले वाहन सिंभावली कट से उतारकर हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (एनएच-9) से होते हुए डासना से पेरीफेरल पर चढ़ जाएंगे। खेकड़ा इंटरचेंज से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़कर गंतव्य पर जा सकेंगे। गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा जाने वाले एनएच-9 से ही जा सकेंगे।
    • गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ जाने वाले वाहन सिंभावली कट से एनएच-9 पर उतरकर ततारपुर हापुड़ से दाहिने मुड़कर डायवर्ट करके हापुड़-मेरठ बाईपास होते हुए टियाला अंडरपास से दाहिने मुड़कर किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर जानसठ से मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर जा सकेंगे।
    • गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ आने वाले वाहन बिजौली (खरखौदा कट) से उतारकर यूटर्न लेकर हापुड़ रोड से मेरठ की ओर आ सकेंगे।
    • दिल्ली-रुड़की हाईवे पर दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को बुधवार रात 12 बजे से दुहाई मोड़ पर ईस्टर्न पेरीफेरल पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

    औघड़नाथ मंदिर पर पहले सोमवार को कड़ी हुई सुरक्षा

    औघड़नाथ मंदिर पर पहले सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एटीएस और क्यूआरटी को लगाया गया। तीन सीओ और छह इंस्पेक्टर तथा 42 दारोगा एवं 90 सिपाही लगाए गए। ज्यादातर सिपाही महिला लगाई गई है। ताकि पहले सोमवार पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सकें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    दिल्ली-हाईवे पर हरियाणा-राजस्थान के कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है, दो दिनों में 25 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल उठाया है। मुजफ्फरनगर और मेरठ दोनों ही जनपदों में हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई। कांवड़ पटरी मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया है। वहां पर यातायात पुलिस की तरफ से जारी वाहनों का ही संचालन हो सकेंगा।

    -

    भानु भास्कर, एडीजी