Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: भैंसाली अड्डा होगा बंद, सोहराब गेट से मि‍लेंगी बस, Delhi-Meerut Expressway पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 06:35 AM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ में 29 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-रुड़की हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. हाईवे पर एक लाइन में कांवड़िये और दूसरी लाइन में दोनों तरफ के हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा

    2. गंगनहर पटरी पर भी भारी वाहन बंद रहेंगे, गंगा एक्सप्रेसवे और इकोनामिक कारिडोर पर भारी वाहन चलेंगे

    जागरण संवाददाता, मेरठ। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात में बदलाव किया जाएगा। 29 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-रुड़की हाईवे, गंगनहर पटरी और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।

    दो अगस्त से हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली साइड पर कांवड़ियों का संचालन रहेगा, जबकि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली साइड पर दोनों तरफ आने-जाने वाले हल्के वाहन (चार पहिया और दुपहिया) चलते रहेंगे। पांच अगस्त से हल्के वाहनों पर भी रोक लगा दी जाएगी।

    गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर पर भारी वाहनों को संचालन जारी रहेगा। उक्त दोनों मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को रात एक से तीन बजे तक शहर में प्रवेश दिया जाएगा। कांवड़ मार्ग को छोड़कर ही भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। यह आदेश 12 अगस्त तक लागू रहेगा।

    एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित संभागार में ट्रांसपोर्टर और निजी गाडी संचालकों तथा आरएम रोडवेज व आरटीओ के साथ संयुक्त बैठक करने के बाद निर्णय लिया है। स्पष्ट कर दिया कि भारी वाहनों को शहर के अंदर रात एक से तीन बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं दूध, फल सब्जी एवं अन्य खाद्य वस्तुओं के आवागमन हेतु उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों के लिए कांवड़ स्टीकर पास जारी होगा।

    एंबुलेंस समेत इमरजेंसी की सभी सवाएं चलती रहेगी। दिल्ली-रुड़की हाईवे पर एक तरफ कांवड़िये चलेंगे, जबकि दूसरी तरफ हल्के वाहनों का संचालन होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। हल्के वाहनों का संचालन होता रहेगा। खतौली से मुरादनगर तक गंगनहर पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

    खबरें और भी

    29 जुलाई से सभी रोडवेज बस सोहराब गेट बस अड्डे से ही मिलेगी

    आरएम रोडवेज ने बताया कि भैंसाली अड्डे का संचालन सोहराबगेट बस अड्डे से किया जाएगा।

    • बागपत से आने और जाने वाली रोडवेज की बसों को एनएच 58 से बागपत बाइपास से संचालित किया जाएगा।
    • बडौत से आने और जाने वाली रोडवेज और निजी बसों का संचालन एनएच-58 रोहटा बाइपास से किया जाएगा।
    • शामली से आने और जाने वाली रोडवेज और निजी बसों का संचालन एनएच-58 कंकरखेड़ा बाइपास से किया जाएगा।

    रोडवेज बसों का इस तरह होगा संचालन

    • दिल्ली गाजियाबाद से मेरठ आने वाली रोडवेज बस दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से भोजपुर कट से नीचे उतरकर हापुड होते हुए चौकी साईलो-3 से टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए से सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुंचेगी। इसी तरह से वापस दिल्ली जा सकेंगी।
    • मेरठ से हरिद्वार, मु०नगर, सहारनपुर, देहरादून को जाने वाली रोडवेज बसे सोहराबगेट बस अड्डे से संचालित होकर तेजगढी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, बहसूमा से मीरापुर (मु.नगर) की तरफ एवं वाया बिजनौर होकर हरिद्वार की तरफ जा सकेगी।
    • मवाना बस अड्डा एवं अम्बाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली प्राईवेट बसे थाना गंगानगर के पास से संचालित की जायेगी।
    • हापुड-बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राईवेट बसे एल ब्लाक चौकी से संचालित होगी।
    • किला परिक्षितगढ़ पर चलने वाली समस्त प्राईवेट बसे चौकी यादगारपुर वसंत बिहार किला रोड से संचालित होगी।

    नोट : शहर क्षेत्र मे चलने वाली सिटी बस 29 जुलाई सुबह आठ बजे से बंद कर दी जाएगी।