विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2023: डिमांड में डायमंड पोल्की चोकर, सोने और हीरे के गहनों की चमक से बढ़ी मेरठ के बाजार में रौनक

By nishipal PalEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Sun, 29 Oct 2023 09:52 AM (IST)

Karwa Chauth 2023 इस बार पन्ना माणक मूंगा और आपेल जैसे स्टोन के सेट बाजार में छाए हुए है। जिन्हें लाइटवेट की चैन में आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। ...और पढ़ें

Karwa Chauth 2023: सोने और हीरे के गहनों की चमक से बढ़ी बाजार की चकाचौंध
Karwa Chauth 2023: सोने और हीरे के गहनों की चमक से बढ़ी बाजार की चकाचौंध

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में फ्लावर और टेम्पल ज्वेलरी की मांग
  2. महिलाओं को पसंद आ रहे हैं डायमंड पोल्की चोकर

जारगण संवाददाता, मेरठ। त्योहार औ शादी का सीजन शुरू होते ही साेने और हीरे के आभूषणों की मांग बढ़ गई है। करवाचौथ और दीपावली पर्व पर उपहार में देने के लिए जहां मेरठ में बनी लाइट वेट ज्वेलरी की मांग 50 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, वहीं शादी के लिए बीकानेर की जड़ाऊ ज्वेलरी, कुंदन पोल्की, स्टोन ज्वेलरी और टेम्पल ज्वेलरी की मांग इस बार सबसे ज्यादा है।

नवरत्न सेट भी महिलाएं पसंद कर रहीं

इस बार त्योहारी सीजन में नवरत्न सेट भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इस बार त्योहारी सीजन में महिलाएं लेटेस्ट डिजाइन न पसंद करके पारंपरिक और दादी नानी के जमाने से चले आ रहे डिजाइन अधिक पसंद कर रही है। उनकी पसंद को देखकर लगता है कि 50 साल पहले वाले गहनों के डिजाइन इस बार फिर लौट आए है।

ये भी पढ़ेंः Fire In Firozabad: काठ बाजार में भीषण आग ने मचाई तबाही, 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों रुपये का नुकसान

उस जमाने के गहनों के पर मीनाकारी वर्क और स्टोन वर्क काफी खूबसूरती से किया जाता था। जो एक बार फिर चलन में है। इसके साथ ही इस बार कंगन, कुंडल, नथ, हार और सेट में महिलाएं असली मोती भी पसंद कर रही हैं। जो सोने के साथ बहुत ही खूबसूरती से पिरोए हुए हैं।  सोने और हीरे के आभूषणों की मांग को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार करवाचौथ से दीपावली पर्व पर 500 करोड़ रुपये तक को कारोबार होगा।

ये भी पढ़ेंः Agra News: खुशखबरी; आगरा से भरिए इन शहरों के लिए हवाई उड़ान, अब रोज चलेगी लखनऊ फ्लाइट, आगरा-जयपुर की हवाई यात्रा आज से शुरू

गहनों पर खिल उठे फूल और मोर

फूल पत्ती, मोर तितली और हंस के डिजाइन वाले गहने हमारी पुरानी परंपरा का हिस्सा हैं। इन डिजाइन को सौ साल पहले भी महिलाएं पसंद करती थीं, और भी महिलाएं इन्हें पहनना पसंद करती हैं। सोने और डायमंड दोनों ही तरह के आभूषणों पर आकर्षक फूल पत्ती के अलावा मोर, तितली और सफेद हंस के डिजाइन बने हुए है। यह डिजाइन लाइट वेट और हैवी दोनों ही तरह के गहनों को आकर्षक बना रहे हैं।

शादी के लिए हीरे और सोने के चोकर

दुल्हन का चोकर पहनना राजस्थान की परंपरा है। जिसे अब मेरठ में भी पसंद किया जा रहा है। इस बार शादी के सीजन के लिए सोने और डायमंड दोनों ही तरह के चोकर पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा डायमंड पोल्की चोकर की भी खूब मांग है। सोने में चोकर का वजन 30 ग्राम से 150 ग्राम तक है, और इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से 7 लाख रुपये तक है। इनमें लगे हरे और लाल मोती इन्हें और भी आकर्षक बना रहे हैं।

गहनों पर पसंद आ रहे है देवी देवता

महिलाएं सदियों से गहनों पर देवी देवताओं को पहनती और पसंद करती आई हैं। इस बार त्योहारी सीजन में टेम्पल ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है। इतना ही नहीं पहली बार डायमंड में बनी टेम्पल ज्वेलरी भी महिलाओं की पहली पसंद में शामिल है। 

शादी के सीजन में इस बार पारंपरिक ज्वेलरी की मांग है। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तनिष्क ने इस बार दीपावली पर्व पर धरोहर कलेक्शल लांच किया है, क्योंकि गहने हमारी परंपरा है जो मां और सास से बेटी और बहू को धरोहर के रूप में दिए जाते हैं। इस कलेक्शन के सभी डिजाइन पारंपरिक है। -अभिषेक जैन, निदेशक तनिष्क शोरूम गढ़ रोड

डायमंड पोल्की वाले चोकर इस बार नए है। अभी तक सोने के चोकर की मांग थी। लेकिन इस बार करवाचौथ और शादी के लिए महिलाएं डायमंड पोल्की के चोकर पसंद कर रही हैै। इसके साथ ही पहली बार डायमंड टेम्पल ज्वेलरी का भी काफी क्रेज है। -विपुल अग्रवाल, निदेशक डेजलिंग डायमंड सदर सराफा

चोकर में काफी फैलाव होता है, लेकिल हमने इसे 30 ग्राम में भी तैयार किया है। इस बार चोकर के अलावा इटेलियन और लाइट वेट ज्वेलरी की भी काफी मांग है। -अंकुर जैन, निदेशक जैना ज्वेलर्स आबूप्लाजा

महिलाओं ने करवाचाैथ के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। सेट कंगन, कुंडल, चांदबाले से लेकर जड़ाऊ गहने सभी की मांग है। बाजार में दिनों दिन बढ़ती भीड़ को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार बाजार में अच्छा उछाल आएगा। -सुमित सिंघल, निदेशक मीरा ज्वेलर्स आबूलेन