विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, प्रशासन से की गई PAC-पुलिस बल की मांग

Published: Tue, 01 Apr 2025 04:01 PM (IST)

हापुर के भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मेरठ। हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण की समस्या है। जिसके चलते यहां पैदल तक चल पाना दूभर हो जाता है। नगर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए चार अप्रैल को अभियान चलाने की तैयारी की है। जिसके लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की मांग की है।

भगत सिंह मार्केट दो गलियों में है। दोनों गलियां काफी संकरी हैं। ऊपर से व्यापारी अपनी दुकान का सामान बाहर निकालकर रख लेते हैं। उससे आगे वाहन खड़े हो जाते हैं तथा अन्य अतिक्रमण हो जाता है। जिसके बाद यहां से वाहन पर सवार होकर तो दूर की बात पैदल तक चल पाना मुश्किल हो जाता है।

जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी शिकायतें

जिला प्रशासन, नगर निगम को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। जिनका संज्ञान लेते हुए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र भेजकर चार अप्रैल को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की जानकारी दी है।

बताया है कि भगत सिंह मार्केट तथा हापुड़ अड्डा चौराहा पर हर समय जाम लगा रहता है। इसे हटाने के लिए पूर्व में जब भी अभियान चलाया गया व्यापार संघ और व्यापारियों द्वारा विरोध कर दिया गया। समस्या गंभीर है तथा मामला संवेदनशील है। इसे देखते हुए उन्होंने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ पीएसी की भी मांग की है। महिला पुलिस बल भी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

एडीएम सिटी, बृजेश सिंह ने बताया

अतिक्रमण से आम जनता परेशान है। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट को इसके लिए निर्देश दिया गया है। अभियान के लिए आवश्यक पुलिस बल और मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत

बागपत रोड स्थित किठौली गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सफाई कर्मचारी की जेब से मिले कागजात से पहचान कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम निवासी 35 वर्षीय आकाश पुत्र सुभाष नगर निगम में सफाई कर्मचारी था।

सोमवार शाम को आकाश बाइक से बागपत निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। आकाश ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जब वह बागपत रोड स्थित गांव किठौली के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आकाश उछलकर सड़क पर गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान की। हादसे की जानकारी मिलने पर आकाश के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। अविवाहित आकाश पांच बहन-भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से स्वजन रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो अखिलेश को हो रही परेशानी..., गोकशी के मुद्दे को लेकर सपा पर हमालावर CM योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।