विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आबूलेन फूड फेस्टिवल: मेरठ में शॉपिंग के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद, 'गुरिल्ला-पांडा' संग सेल्फी; हर चेहरे पर उल्लास

By Anand Prakash Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 06 Nov 2026 03:05 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के आबूलेन बाजार में जगमग रोशनी और संगीत की धूम के साथ फूड फेस्टिवल का शानदार आगाज ...और पढ़ें

आबूलेन में फूड फेस्टिवल के शुभारंभ पर पहुंचे मेरठवासी। जागरण

आबूलेन में फूड फेस्टिवल के शुभारंभ पर पहुंचे मेरठवासी। जागरण

HighLights

  1. आबूलेन बाजार में जगमग रोशनी और संगीत की धूम।

  2. पिज्जा, आइसक्रीम, चाउमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली के अवसर पर आबूलेन बाजार में जगमग रोशनी और म्यूजिक की धूम के साथ तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल गुरुवार शाम आरंभ हो गया। खरीदारी करने और घूमने आए लोगों को यहां मनोरंजन का भरपूर मौका मिला। किसी ने पिज्जा तो किसी ने आइसक्रीम खाई, तो बच्चों में गुरिल्ला और पांडा के साथ सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया।

जैसे ही बेगमपुल की ओर से आबूलेन बाजार में प्रवेश करते हैं, तो यहां भव्य प्रवेश द्वार सजाया गया। उसमें मां लक्ष्मी और गणेशजी की प्रतिमा के दर्शन हुए। यहां से आगे निशात सिनेमा से आगे राजमहल होटल के आगे मंच सजाया गया। यहां पर म्यूजिक सिस्टम के सामने संगीत की धुन लोगों में फूड फेस्टिवल के साथ त्योहार की खुशी को बढ़ा रही थी। फेस्टिवल सात नवंबर तक चलेगा। 

यहीं पर गुरिल्ला और पांडा के मुखौटे पहने दो कलाकार बच्चों के बीच मनोरंजन को बढ़ा रहे थे। यहां से आगे फव्वारा चौक और दास मोटर्स के आसपास चाउमीन, गोल गप्पे, टिक्की, आइसक्रीम, पिज्जा, बर्गर, मोमोज, स्वीट कोर्न, स्प्रिंग रोल, काफी के फूड स्टाल लगाए गए थे।यहां महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ रही।

मोहनपुरी निवासी नेहा अपने पति विकास के साथ यहां घूमने पहुंचे। नेहा ने कहा कि फूड फेस्टिवल में आकर बहुत आनंद आया। यहां घूमने के साथ गोल गप्पे खाने की याद बहुत दिनों तक रहेगी। शास्त्रीनगर निवासी मान्या अपनी सहेली के साथ आई। मान्या ने पांडा के साथ सेल्फी ली और कहा कि मजा आ गया। वहीं, साकेत निवासी पालकी, चंचल भल्ला और बेगमबाग निवासी अंजु एक साथ खरीदारी को पहुंची।

पालकी ने कहा कि खरीदारी करने के बाद पूरे मार्ग पर हुई शानदार लाइटिंग और सजावट के बीच आइसक्रीम खाते हुए टहलना यादगार रहा। फूड फेस्टिवल का शुभारंभ कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने किया। गायक नमन सागर ने भजन, सूफी गीतों के साथ ही बालीवु़ड गीतों से भी माहौल और खुशनुमा बना दिया। आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना, महामंत्री राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सेठ समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।